गोंडा 12 फरवरी *सड़क दुर्घटना में घायल दो युवक की हालत गंभीर,ट्रामा में भर्ती* ( चल रहा इलाज,हालत नाजुक )
कर्नलगंज, गोण्डा । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत निमंत्रण खाकर घर वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को मारुति वैन ने टक्कर मार दिया। जिससे दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें गंभीर हालत मे लखनऊ ले जाकर भर्ती कराया गया जहाँ एक की हालात नाजुक बनी हुई है। वहीं मामले में पुलिस ने परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली कर्नलगंज में दी गयी तहरीर में दिनेश सिंह निवासी ग्राम पूरेथान द्वारा बताया गया है कि उनका लड़का कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ काकू तथा भतीजा रतन सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह बीते 9 फरवरी 2022 को गोंडा से निमंत्रण खाकर बुलेट मोटरसाइकिल द्वारा वापस घर लौट रहे थे,तभी रात्रि 12 बजे कटरा- कर्नलगंज मार्ग पर कुम्हारन पुरवा (पजावा) के पास एक अज्ञात ड्राइवर ने तीव्र गति से व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार उनके पुत्र व भतीजे को टक्कर मारकर घायल कर दिया और वह तुरन्त गाड़ी छोड़कर भाग गया। दुर्घटना के बाद लोगों द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस से की गयी शिकायत में शरीर के अंगों में कई जगह गंभीर चोट का जिक्र किया गया है। परिजनों ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों में से लखनऊ मेडिकल कालेज के ट्रामा में भर्ती रतन सिंह को अभी होश नहीं आया है और स्थिति नाजुक बनी हुई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार
लखनऊ23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हरिद्वार23अगस्त26*31वां विशाल भंडारा और सोनीपत ज्योत महोत्सव, 21 से 23 अगस्त तक विशेष आयोजन