गोंडा 10 फरवरी *श्रद्धालुओं को कोटवाधाम से लेकर लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली व डंफर दुर्घटना मामले में मुकदमा दर्ज*
कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत गोंडा-लखनऊ राजमार्ग स्थित ब्रह्मचारी स्थान के पास मंगलवार को हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली व डम्फर दुर्घटना मामले में डंपर चालक के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मालूम हो कि विगत मंगलवार को कोटवाधाम बाराबंकी से दर्शन कर ग्राम अंदुपुर, कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी श्रद्धालुओं का जत्था ट्रैक्टर-ट्राली से घर वापस लौट रहा था,इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत गोंडा लखनऊ राजमार्ग स्थित ब्रह्मचारी स्थान के पास डंफर से जबरदस्त भिड़न्त हो जाने के पश्चात बड़ा हादसा तो टल गया लेकिन ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में स्थानीय पुलिस ने रामकृपाल पुत्र मोतीलाल की तहरीर पर डंपर चालक नाम,पता अज्ञात के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

More Stories
रोहतास ३० मार्च २६ * डीडीयू मंडल को मिला जीएम का ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड,पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में रहा सर्वश्रेष्ठ
पूर्णिया बिहार 29 मार्च 26* पूर्णिया में पुलिस पर फायरिंग : एसपी सुश्री स्वीटी सेहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
नोयडा 30 मार्च 26*अखिलेश यादव पर बीजेपी के गुर्जर विधायक का बड़ा हमला*