गोंडा 06 मार्च *ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार सेवानिवृत्त अध्यापक की दर्दनाक मौत
( परिजनों में मचा कोहराम )
कर्नलगंज,गोण्डा । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में कर्नलगंज- नवाबगंज मार्ग पर तीव्र गति से जा रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर एक सेवानिवृत्त अध्यापक की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल मामले में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र कर्नलगंज के ग्राम मनिहारी ओझा पुरवा निवासी एवं सेवानिवृत्त अध्यापक काली प्रसाद ओझा उम्र लगभग 70 वर्ष साइकिल से चकरौत बाजार आये थे। इसी दौरान सड़क पर तीव्र गति से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें परिजनों द्वारा गम्भीर अवस्था में ले जाकर गोण्डा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उपरोक्त घटना के संबंध में मृतक के पुत्र राम प्रसाद ओझा की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम गददौपुर निवासी ट्रैक्टर चालक रामपाल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
नई दिल्ली 27 अगस्त 26*(SD) मौसमी फ्लू (H1N1) को लेकर जरूरी जानकारी……!!*
दिल्ली 27 अगस्त 26*28 अगस्त को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा*
शामली27 अगस्त 25*सिंगर अंकित बालियान की हत्या, गोगी गैंग ने ली जिम्मेदारी