गाजीपुर21फरवरी25*अमन शांति हेतु अखंड रामायण पाठ हुआ आयोजन*
गाजीपुर। जनपद के गहमर थाना क्षेत्र के खुदरा पथरा गांव में गांव क्षेत्र के विकास व अमन शांति हेतु ग्रामीणों के सहयोग से अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। खुदरा गांव के समाजसेवी प्रवीण उपाध्याय के सौजन्य से उनके दरवाजे पर प्रातः 8:00 बजे से वैदिक कर्मकांड विधि से रामायण पाठ प्रारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार व मंगल गीतों के बीच ग्रामीणों ने भगवान भोलेनाथ, हनुमान जी व कामाख्या मां का जयकारा लगाते हुए उत्साह पूर्वक रामायण पाठ प्रारंभ किया। अखंड रामायण पाठ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वैदिक कर्मकांड के मर्मज्ञ व प्रकांड विद्वान अखिलानंद पांडे ने कहा कि कलयुग में राम-नाम संकीर्तन से ही मानव जीवन का उद्धार होना है। जहां रामायण का पाठ होता है वहां स्वयं हनुमान जी सूक्ष्म रूप से विराजते हैं। निर्मल व विमल मन से रामायण पाठ करने वालों की मनोकामना व्यर्थ नहीं होती है। हनुमान जी अष्टसिद्धि नवनिधि के दाता है। अपने भक्तों की मनोकामना सहज ही पूरा करते हैं। रामायण पाठ का श्रवण करने वाले भी पुण्य के भागी बनते हैं। रामायण पाठ को बाचने के लिए गांव से महिलाओं व पुरुषों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। बड़े-बूढ़े, बाल-बच्चे भी रामायण पाठ में भाग लिए। इस मौके पर आयोजक प्रवीण उपाध्याय ने कहा कि आज तेजी से बदल रही मानवीय मन: स्थिति को नियंत्रित करने में आध्यात्म का संबल होना आवश्यक है। यदि कोई व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में चाहे वह कृषि हो, नौकरी पेशा हो,सामाजिक व्यवहार हो, उत्कृष्टता पाना चाहता हो उसे अवश्य ही आध्यात्म व धर्म का संबल लेना होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजना उपाध्याय, अंकित उपाध्याय,आदित्य उपाध्याय अमृतेश पांडे, कामेश्वर पांडे, कमला उपाध्याय, हृदय उपाध्याय, प्रेम नारायण उपाध्याय,रितु उपाध्याय, तेज नारायण उपाध्याय, नंदकिशोर दुबे का सहयोग रहा।

More Stories
कानपुर नगर13 मई26*शिलापट्ट लगाने को लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने सामने
कानपुर नगर 13मई26*तत्काल लाईन हाज़िर की कार्यवाही से अपराध और शहर के अपराधियों में मौज*
कौशाम्बी13मई26*तरसौरा गांव में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख*