गाजीपुर18अगस्त25*गाजीपुर में चाकू मारकर छात्र की हत्या* सनबीम पब्लिक स्कूल में चाकूबाजी, स्कूल में छात्रों के दो गुटों में हुई झड़प के बाद चाकूबाजी,
गाजीपुर। एक सनसनीखेज वारदात के तहत सनबीम स्कूल में एक छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज इलाके में स्थित सनबीम स्कूल का है। जहाँ 10 वीं के छात्र आदित्य वर्मा की स्कूल के ही एक छात्र ने झगड़े के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। छात्रों को दो गुटों के बीच हुई चाकूबाजी की इस घटना में हमलावर छात्र समेत दो अन्य छात्र घायल हो गए।जिनका गाजीपुर मेडिकल कालेज के अस्पताल में इलाज चल रहा है।फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गाजीपुर के महराजगंज में स्थित सनबीम स्कूल में 10 वीं के छात्र आदित्य वर्मा और 9 वीं के छात्र साहिल रावत के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों के बीच चल रहे विवाद में आज एक बार फिर दोनों के बीच स्कूल में ही झगड़ा हो गया।अरोप है कि झगड़े के दौरान साहिल ने चाकू से आदित्य पर हमला कर दिया।इस दौरान मौके पर मौजूद 9 वीं के छात्र नमन और अभिनव ने बीच बचाव की कोशिश की। लेकिन चाकूबाजी में आदित्य की मौत हो गयी। जबकि साहिल, अभिनव और नमन घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। फिलहाल स्कूल में छात्र के मर्डर के इस घटना से लोग हैरान है।जबकि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
More Stories
कौशाम्बी 21सितंबर 26*सरसवां ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन*
लखनऊ 21 सितंबर 26**योगी सरकार में यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली नई रफ्तार*
उन्नाव 21 सितंबर 26*पावरलिफ्टिंग एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप के विजेता हुए पुरस्कृत