गाजीपुर10जून24*साहित्य चेतना समाज गाजीपुर का चेतना प्रवाह कार्यक्रम संपन्न*
वाराणसी से प्राची राय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
गाजीपुर 10/06/24 साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में ‘चेतना-प्रवाह’ कार्यक्रम का आयोजन नगर से सटे गाँव चकहुसाम में किया गया।विद्यार्थियों से संवाद के इस कार्यक्रम में काफी संख्या में विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।कार्यक्रम संयोजक उपेन्द्र यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर एवं संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी का स्वागत किया।उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन में संस्था के तत्वावधान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर चयनित व पुरस्कृत होने और रेलवे में नौकरी तक के सफर को सभी से साझा किया।संस्था द्वारा विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और उनके व्यक्तित्व निर्माण हेतु किये जा रहे प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों से संस्था द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने संस्था के उद्देश्य एवं गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि संस्था का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में छिपी प्रतिभा को मुखरित व उजागर कर उन्हें मंच प्रदान करना है।बिना किसी शासकीय वित्तीय सहायता के संस्था वर्षपर्यंत सक्रिय रहकर विभिन्न प्रकार के साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है जिससे एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।संस्था प्रतिवर्ष अपने वार्षिक समारोह में किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जनपद का गौरव बढ़ाने वाले गाजीपुर की किसी विभूति को ‘गाजीपुर गौरव सम्मान’ से सम्मानित करती है जिससे विद्यार्थी एवं युवा इनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा प्राप्त कर सकें।
संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने संस्था के तत्वावधान में विद्यार्थियों हेतु प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जयराम यादव,वीरेन्द्र यादव,विन्ध्याचल यादव,मुसाफिर यादव,आंचल,काजल,अस्मिता,अलका,सोनम,शोभा,शिखा,अग्रिमा,संदीप,मुकेश, अनुराग आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक उपेन्द्र यादव ने आये हुए। अतिथियों धन्यवाद दिया।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak