गाज़ियाबाद १९ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गाजियाबाद की कुछ महत्वपूर्ण खबरे
Arun Chandra Bayana: रास्ते से ई-रिक्शा हटाने के लिए कहने पर विवाद, मीडियाकर्मी को पीटा…….
गाज़ियाबाद
मुरादनगर। पठानान कॉलोनी में रास्ते में खड़ा ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने घर में घुस मीडियाकर्मी को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने मीडियाकर्मी को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर की पठानान कॉलोनी के रहने वाले हरीश कुमार मीडियाकर्मी हैं। हरीश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह वह स्कूटी से जा रहे थे। रास्ते मेें ई रिक्शा खड़ा था। उन्होंने रास्ते से ई-रिक्शा हटाने के लिए कहा तो आरोपी आग बबूला हो गए और हरीश को गाली गलौज करने लगे। उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया।
कुछ देर बाद आरोपियों ने हरीश कुमार को घेर लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। हरीश कुमार जान बचाने के लिए घर की तरफ दौड़े तो आरोपियों ने घर में घुसकर पीटा और जातिसूचक शब्द कहे। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि तहरीर के अनुसार गुड्डू, सलार, आमिर निवासी अज्ञात और पंकज निवासी शीतलपुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
[07:06, 19/06/2026] Arun Chandra Bayana: कोचिंग गई 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता……
गाज़ियाबाद
मुरादनगर। नगर के एक गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।
उक्त गांव निवासी व्यक्ति ने बताया दो दिन पहले उनकी 16 वर्षीय पुत्री कंप्यूटर की कोचिंग सेंटर गई थी, मगर लौटी नहीं। परिजनों ने छात्रा को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। परिजनों को छात्रा के लापता होने के दिन कोचिंग सेंटर बंद होनी की सूचना मिली। एसीपी मसूरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है।
[07:06, 19/06/2026] Arun Chandra Bayana: घर में घुसकर परिवार पर हमला, तीन घायल……
गाज़ियाबाद
मुरादनगर। नगर की आयुध निर्माणी फैक्टरी परिसर स्थित घर में घुसकर आरोपियों ने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने सर्जिकल ब्लेड से वार कर पिता, पुत्र और उनके एक रिश्तेदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हरिशंकर परिवार समेत आयुध निर्माणी फैक्टरी परिसर में रहते हैं। हरिशंकर की शिकायत के अनुसार बुधवार को उनका पुत्र मयंक बाजार दूध लेने गया था। आरोप है कि रास्ते में शिवम उर्फ कालू नशे में धुत होकर मयंक को गाली गलौज करने लगा। मयंक ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना के बाद हरिशंकर अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे और मयंक को बचाकर घर ले आए। आरोप है कि देर रात आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया और परिवार को बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने सर्जिकल ब्लेड से हरिशंकर के गले, मयंक के हाथ और उनके भांजे के चेहरे, कान और पीठ पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि तहरीर अनुसार शिवम उर्फ कालू निवासी गुप्ता मार्केट, भूपेंद्र उर्फ छोटू, शुभम उर्फ बम निवासी अज्ञात व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
[07:06, 19/06/2026] Arun Chandra Bayana: फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर युवती के लिए अश्लील फोटो, अब दे रहा धमकी……
गाज़ियाबाद
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती को फेसबुक पर दोस्ती करना महंगा पड़ गया। आरेापी ने युवती को शादी का झांसा देकर दिल्ली बुलाया और अश्लील फोटो ले लिए। आरोपी युवती को फोटो वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित कर रहा है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उनकी सोशल मीडिया के माध्यम से राजस्थान के भरतपुर कामा निवासी निसार खान से दोस्ती हुई थी। निसार ने शादी का झांसा देकर नवंबर 2025 में उन्हें दिल्ली बुलाया। आरोपी ने उनको बातों में उलझा कर अश्लील फोटो ले लिए और इसकी जानकारी लगी तो आरोपी से दोस्ती तोड़ दी। अब आरोपी उनको युवती को अश्लील फोटो भेजकर संबंध बनाने का दबाव देने लगा। युवती के इंकार करने पर आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि तहरीर के अनुसार निसार खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
[07:06, 19/06/2026] Arun Chandra Bayana: चौथे दिन भी नहीं चला पोर्टल, लाइसेंस बनवाने के लिए परेशान रहे लोग……
गाजियाबाद। परिवहन विभाग का सारथी पोर्टल चौथे दिन में नहीं चला। इस कारण ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने सहित लाइसेंस से जुड़े अन्य कार्य करवाने के लिए आए लोगों को परेशान होना पड़ा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सर्वर डाउन होने की समस्या केवल लखनऊ ही नहीं पूरे प्रदेश में बनी है। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है।
सारथी पोर्टल के जरिये ही लर्नर और परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते हैं। परमानेंट लाइसेंस का नवीनीकरण, खो जाने पर डुप्लीकेट लाइसेंस, लाइसेंस में कोई अपडेट, अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट लेने और लाइसेंस से जुड़े सभी प्रकार की फीस जमा कराने का काम सारथी पोर्टल से ही होता है। इस काम के लिए रोजाना आरटीओ कार्यालय पर सैकड़ों लोगों का आना होता है। सोमवार से सारथी पोर्टल के लगातार डाउन होने से उक्त काम के लिए आए लोगों को भटकना पड़ रहा है। दूर-दूर से आए कई लोगों को बिना काम कराए ही लौटना पड़ रहा है। इस संदर्भ में एआरटीओ प्रशासन अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वर डाउन होने की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। पूरे प्रदेश में पोर्टल की समस्या बनी हुई है। इसको ठीक करने का प्रयास किया जा रहा

More Stories
भागलपुर15जुलाई26*बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ।
नई दिल्ली15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….* 👇
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*