क्योंझर उड़ीसा01दिसंबर23*देवी दर्शन के लिए जा रहा वाहन ट्रक से टकराया, तीन महिलाओं समेत आठ की मौत
क्योंझर। ओडिशा के क्योंझर जिले में एक वाहन के ट्रक से टकराने (Truck Collision) के बाद कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। वहीं इस घटना में कई अन्य घायल भी हुए हैं।
यह घटना घाटगांव इलाके के बालिजोड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे 20 पर घटी।
वाहन में सवार लोग मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इस घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ दी। घायलों में पांच का इलाज क्योंझर जिले के अस्पताल में जारी है।
वहीं घायलों में से तीन को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती किया गया है। गंजन जिले के पुदामारी से 20 लोग वाहन में सवार होकर देवी त्रारिणी की दर्शन के लिए जा रहे थे।
यह घटना मंदिर से तीन किमी पहले घटी। ऐसा माना जा रहा कि चालक को झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना घटी। पुलिस ने फिलहाल इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*