कौशाम्बी8अक्टूबर24*अवैध पटाखा गोदाम से चार बोरी बारूद बरामद*
*पटाखा फैक्ट्री संचालक को बारूद सप्लायर कौन बड़ी जांच का विषय*
*कौशाम्बी* पिपरी पुलिस ने मंगलवार की शाम मनौरी बाजार की अवैध पटाखा गोदाम से भारी मात्रा में बारूद बरामद किया। मौके से निर्मित व अर्धनिर्मित पटाखे भी बरामद करने का दावा किया गया है गोदाम के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मंगलवार शाम एसडीएम योगेश कुमार गौड़ और सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी पिपरी थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने मय पुलिस फोर्स मुखबिर की सूचना पर मनौरी बाजार में छापामारी की। वहां पब्लिक इंटर कॉलेज के पीछे अवैध तरीके से पटाखा गोदाम संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से चार बोरी बारूद, 20 बोरी कोयला, 35 बोरियों में भरे हुए निर्मित व अर्ध निर्मित पटाखे बरामद किए। गोदाम मालिक नौशाद अली पुत्र निजामउउद्दीन निवासी मनौरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखापढ़ी कर दी गई है। बुधवार को उसका चालान किया जाएगा। गोदाम मालिक के पास पटाखा फैक्टरी संचालन अथवा गोदाम में पटाखा भण्डारण का लाइसेंस नहीं था।

More Stories
वाराणसी14जुलाई26*बीजेपी नेता ने धोखे में बुजुर्ग दंपति की जमीन करा ली बैनामा, बुजुर्ग दंपति लगा रहे न्याय की गुहार..
हमीरपुर14 जुलाई 2026*ग्राम प्रधान ने बृक्षारोपण कर गॉंव में बृक्ष बंटवाये
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में NEP-2020 को धरातल पर उतारने की तैयारी