कौशाम्बी7फरवरी26*अपर जिलाधिकारी ने तहसील सिराथू में सुनी जनशिकायतें*
*तीनों तहसील में 144 शिकायती पत्रों में आठ शिकायती पत्रों का ही हुआ निस्तारण*
*कौशाम्बी।* जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने तहसील सिराथू में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 92 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसील चायल में कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 01 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील मंझनपुर में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

More Stories
लखनऊ 28 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 28 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैक पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 28 मार्च 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*