कौशाम्बी7अगस्त26*उप जिलाधिकारी ने ग्राम अगियौना में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण*
*कौशाम्बी* राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, मंझनपुर राजकुमार मौर्य ने आज ग्राम अगियौना में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। कैम्प में शिकायतकर्ता फूलन देवी ने ग्राम की आराजी संख्या-850 भूमिधरी भूमि के बटवारा की शिकायत की थी, राजस्व टीम द्वारा प्रकरण को निस्तारित करने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनो पक्षों में सहमति नहीं बन पाने के कारण शिकायतकर्ता को अवगत कराया गया कि सक्षम न्यायालय में धारा-116 का वादयोजित कर अनुतोष प्राप्त करें। इसी प्रकार शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान की शिकायत पर ग्राम के आराजी संख्या-596 चकमार्ग की पैमाइश का चिन्हांकन किया।

More Stories
कानपुर नगर 7 सितंबर 26*दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बहू की भूमिका सामने आई
मुजफ्फरनगर7 सितंबर 26** सूत्रों के अनुसार हाउस अरेस्ट के बीच पुलिस को गच्चा देकर सहारनपुर रवाना हुए सांसद हरेंद्र मलिक,,,,
बड़ोदरा 7 सितंबर 26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।