कौशाम्बी7अगस्त26*अफजलपुर सातों गांव में भूमि विवाद की 11 शिकायतों का एसडीएम ने मौके पर कराया निस्तारण*
*कौशाम्बी* राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को ग्राम अफजलपुर सातों में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 11 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता नन्द कुमार की शिकायत पर आबादी भूमि के कब्जे को लेकर शिकायत का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता रामप्यारी की शिकायत पर भूमिधरी भूमि में हो रहे निर्माण के विवाद का समाधान किया गया। शिकायत कर्ता हीरा लाल की भूमिधरी भूमि की धारा-24 को लेकर शिकायत का निस्तारण किया गया। शिकायतकर्ता शिवकली की शिकायत पर पुस्तैनी मकान व जमीन के बटवारें के विवाद का समाधान किया गया। ग्राम के तालाब पर अवैध अतिक्रमण को मौके पर हटवाया गया।शिकायत कर्ता वीरबहादुर सिंह की शिकायत पर भूमि पर अवैध कब्जे के विवाद का निस्तारण किया गया।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*चकबंदी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा,पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*