कौशाम्बी7अक्टूबर25*ड्यूटी जाते समय पीआरडी जवान की मौत*
*रास्ते में बेहोश होकर गिरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती के दौरान तोड़ा दम*
*कौशांबी*। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के नागचौरी का पूरा गांव निवासी पीआरडी जवान सुरेंद्र प्रसाद पांडे उम्र 55 वर्ष की ड्यूटी पर जाते समय मंगलवार सुबह लगभग 9:00 बजे अचानक सड़क पर गिरने से मौत हो गई आशंका जताई जाती कि उनका हार्ट का दौरा पड़ा है जिससे उनकी मौत हुई है बताया जाता है कि पीआरडी जवान मंगलवार की सुबह साइकिल से मंझनपुर मेडिकल कॉलेज अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे बताया जा रहा है कि गांव से कुछ दूरी पर नहर के पास पहुंचते ही अचानक वह गश खाकर सड़क पर गिर पड़े।रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जब उन्हें बेहोश देखा तो तत्काल परिवार को सूचना दी परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन फानन में मेडिकल कॉलेज ले लेकर पहुंचे। जहां चिकित्साओ ने भर्ती कर इलाज शुरू किया लेकिन दोपहर के समय डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया सुरेंद्र प्रसाद पांडे अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटे को छोड़कर गए हैं पूरे गांव में शोक की लहर है।
More Stories
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*29 एवं 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है*
जयपुर 25 अक्टूबर 2026*कुंभलगढ़ होटल में अनिल पाटोदिया और अशोक कनौजिया का भव्य स्वागत
वाराणसी 25 अक्टूबर 26*काशी में मोदी ने कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन किया…