कौशाम्बी6जुलाई26*कड़ा धाम स्थित शीतला माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का अपार जन सैलाब*
*वाहनों से वसूली करने वाले गैंग के लोगों पर थाना पुलिस की लगातार मेहरबानी बनी रही*
*कौशाम्बी।* जिले के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित शीतला धाम कड़ा में मां शीतला देवी के मंदिर में अष्टमी की तिथि पर भक्तों की भारी भीड़ पहुंची है अष्टमी के पर्व पर गंगा नदी के पवित्र जल में स्नान करने वाले भक्तों की भारी भीड़ लगी रही है गंगा स्नान करने के बाद मां का जयकारा लगाते हुए भक्त मां शीतला धाम मंदिर पहुंचे और मां को फल फूल मिष्ठान नारियल चुनरी जल अर्पित कर देश और परिवार के कल्याण की कामना की है सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही भारी भीड़ के चलते मां का दर्शन पाने के लिए भक्त बेताब दिखाई पड़े हैं मां के दर्शन में पुरुषों के साथ-साथ महिला और बच्चे भी भारी संख्या में शीतला माता के मंदिर पहुंचे हैं फल फूल मिष्ठान नारियल चुनरी जल आदि सामग्री अर्पित कर मां का दर्शन पूजन भक्तों ने किया है शीतला अष्टमी की भारी भीड़ दूसरे दिन भी दिखाई पड़ी है धर्मशाला में लोगों को रहने के लिए जगह नहीं मिल रही थी जौनपुर भदोही मिर्जापुर बनारस प्रयागराज प्रतापगढ़ कौशांबी सहित कई जिले के लाखों भक्त माता शीतला के दर्शन करने अष्टमी के पर्व पर शीतला धाम पहुंचते जैसे शीतला अष्टमी पर मंदिर में अपार भीड़ होती है सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहां मंदिर कमेटी की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंदिर क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महिला सिपाहियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी जो लगातार भीड़ के बीच अराजक तत्वों पर अपनी नजर बनाए रही शीतला माता मंदिर में मां का दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों की अधिक भीड़ होने के चलते मंदिर के आसपास लगातार जाम की स्थिति बनी रही और वाहन स्टैंड के आसपास भी लगातार भीड़ का वातावरण बना रहा है जिससे मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौटने के वक्त भक्तों को अपने वाहन निकालने में काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा है भीड़ का फायदा उठाकर इलाके के अराजक तत्वों द्वारा वाहन स्टैंड के नाम पर भी जमकर वसूली हुई है वाहनों से वसूली करने वाले लोगों पर भारी पुलिस फोर्स रोक नहीं लगा सकी है वाहनों से वसूली करने वाले गैंग के लोगों पर थाना पुलिस की लगातार मेहरबानी बनी रही वाहनों से वसूली करने वाले एक भी व्यक्ति पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार नहीं किया है जिससे थाना पुलिस की भी वसूली में हिस्सेदारी से इनकार नहीं किया जा सकता बीते तीन दशक से वाहनों से अवैध वसूली करने वाला इलाके में गिरोह सक्रिय है और वाहनों की संख्या बढ़ने पर गिरोह के लोग नियम विरुद्ध तरीके से मनमानी वसूली कर लेते हैं जो बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो प्रमुख मंझनपुर कौशाम्बी9838824938*

More Stories
प्रयागराज6जुलाई26*बम्हरौली में तीन भाइयों पर बम से हमला बाल-बाल बचे*
कौशाम्बी6जुलाई26*प्रेरणा कैंटीन में बंद मिला ताला कहां मिले मरीजों को नाश्ता भोजन*
मुम्बई6जुलाई26*_मुंबई में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है,