July 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ6जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ6जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ6जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️ लखनऊ : सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने बैठक कर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए।

➡️ लखनऊ : लखनऊ में सर्राफा कारोबारी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। गोसाईंगंज पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर लुटेरों शिवम यादव और अंकुल यादव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने व्यापारी की रेकी कर गोली मारकर जेवरात लूटे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात बरामद किए हैं, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।

➡️ दिल्ली : स्पेशल सेल और NDR की बड़ी कार्रवाई में शहज़ाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए आतंक और हथियार तस्करी की साजिश का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से 3 पेट्रोल बम और एक बाइक भी बरामद हुई है। यह नेटवर्क पंजाब से हथियार सप्लाई में शामिल बताया जा रहा है।

➡️ औरैया : गेल इंडिया परिसर के आवास में सीनियर मैनेजर बाजापु रेड्डी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

➡️ झांसी : मोंठ थाना क्षेत्र में ऑटो में सवारियां उतारते समय पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 13 लोग घायल हो गए, जिनमें 10 की हालत गंभीर है और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

➡️ कानपुर : कलक्टरगंज पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 मोबाइल फोन और करीब 5,990 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरोह सीपीसी कॉलोनी के पास सक्रिय था।

➡️ संभल : सिटी मजिस्ट्रेट ने न्यू लाइफ मेटरनिटी एंड चाइल्ड केयर सेंटर को सील कर दिया है। जांच में अस्पताल के पास स्वीकृत नक्शा और फायर NOC नहीं मिली, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

➡️ आजमगढ़ : साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम के जरिए लोगों को फंसाकर ठगी करता था। उसके पास से मोबाइल और 1800 रुपये बरामद हुए हैं।

➡️ झांसी : शाहजहांपुर थाना पुलिस ने गैरजमानती वारंट के आधार पर 2017 के मामले में फरार चल रहे आरोपी लालू उर्फ अमर सिंह को गिरफ्तार किया है।

➡️ अलीगढ़ : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने RMP विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केवल अच्छे कपड़े पहनने से आधुनिकता नहीं आती, बल्कि विचारों की शुद्धता जरूरी है। छात्रों को गोल्ड मेडल भी प्रदान किए गए।

➡️ सुल्तानपुर : मंत्री मनोज पांडे ने राम मंदिर धन गबन मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे ऐसे व्यक्ति के बयान पर जवाब नहीं देंगे, जिसने राम भक्तों पर गोली चलवाई हो।

➡️ बाराबंकी : रेलवे क्रॉसिंग के पास कारोबारी अनूप गुप्ता की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान थे।

➡️ दिल्ली : यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है और ट्रस्ट में गंभीर अनियमितताएं हैं।

➡️ रायबरेली : अमावां ब्लॉक में सचिव क्लस्टर आवंटन में अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। 55 ग्राम पंचायतों में केवल 11 सचिवों की तैनाती पर सवाल उठाया गया है।

➡️ लखीमपुर : निघासन तहसील क्षेत्र में तालाब की जमीन पर बनी अवैध बिल्डिंग को हाईकोर्ट के आदेश पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

➡️ आगरा: BKU (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार से किसान आयोग के गठन की मांग की।

➡️ हापुड़ : डीएम ने प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे और मिड-डे मील व व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

➡️ रायबरेली : पुलिस ने मोबाइल लूट करने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल और बाइक बरामद हुई है।

➡️ बुलंदशहर : गैंगस्टर अय्यूब की करीब 1 करोड़ रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर दी गई है। DM के आदेश पर यह बड़ी कार्रवाई की गई।

➡️ फर्रुखाबाद : गंगा नदी के किनारे बोरे में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

➡️ अलीगढ़ : गवाही देने पर 15 साल पुराने केस से जुड़े व्यक्ति पर दबंगों ने हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

➡️ बागपत : बाइक मिस्त्री की दुकान पर तीन युवकों ने हमला कर दिया और उसके बेटे को पीट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

➡️ बुलंदशहर : कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट है। ADM और ASP सिटी ने सड़कों, मंदिरों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया।

➡️ रायबरेली : ऊंचाहार क्षेत्र में अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

————————————