कौशाम्बी31अक्टूबर23*थाने के सामने दुकान में सेंधमारी कर नगदी सहित 50 हजार का सामान उठा ले गए चोर*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में थाना से मात्र थोड़ी ही दूरी पर चोरों ने सेंध मारकर किराना की दुकान में चोरी कर ली,सुबह दुकानदार ने दुकान खोला तो हड़कंप मच गया,चोर दुकान से सामान और गल्ले में रखा हुआ 25 हजार नगदी भी उठा ले गए,पीड़ित ने कोखराज थाना पुलिस को चोरी की सूचना दी,सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।
घटनाक्रम के मुताबिक कोखराज थाना के सामने भरवारी रोड पर मोनू साहू ने अपनी किराना की दुकान खोल रखी है,मोनू प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चला गया और जब सुबह दुकान खोला तो छत की तरफ से एक बड़ा सा सेंध खुली हुई थी,चोर उस सेंध से दुकान में घुसे और किराना का सामान,गुटखा और गल्ले में व्यापारी को देने के लिए रखा हुआ 25 हजार नगदी चोरी कर ले गए।मोनू साहू ने इसकी सूचना कोखराज थाना पुलिस को दी है,पुलिस मामले ले जांच में जुटी हुई है।
More Stories
मथुरा 7 नवंबर 26 *दीपावली के त्यौहार पर क्षेत्राधिकारी छाता मथुरा का पटाखा की दुकानों का निरीक्षण*
लखीमपुर खीरी 8 नवम्बर 26*मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*लौधौर पुलिस चौकी क्षेत्र मे भैरव बाबा मंदिर से पीतल के कई घंटे चोरी*