कौशाम्बी30सितम्बर25*बच्चा चोर समझकर खंभे से बांधकर किन्नर को पीटा*
*नेवादा कौशाम्बी* पिपरी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर लोकीपुर गांव में सोमवार को दुर्गा पूजा पंडाल से नाच गाना करके लौट रही किन्नर को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने उसे खंभे से बांधकर पिटाई की और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। पीड़िता पूजा उर्फ बबलू पुत्र शिव भान निवासी धवाड़ा थाना पश्चिम शरीरा ने बताया कि वह किन्नर है और रिश्तेदारी में पिपरी थाना क्षेत्र के कुंदनपुर गांव आई थी। सोमवार को वह पास के लोकीपुर गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में नाच गाना करने गई थी। दिन में करीब चार बजे जब वह कार्यक्रम से लौट रही थी, तभी नींबू की बाग के पास तीन युवकों ने उसे रोक लिया युवकों ने उसके पास से तीन हजार रुपये और गले में पहने हुए हार को छीन लिया। इसके बाद शोर मचाकर बच्चा चोर होने की अफवाह फैला दी।देखते ही देखते लोग इकट्ठा हो गए और पीड़िता को दुर्गा पंडाल में खींचकर ले गए वहां आरोपियों ने उसकी साड़ी उतारकर खंभे से बांध दिया और बेरहमी से पिटाई की। गिड़गिड़ाने और दया की गुहार के बावजूद भीड़ ने उसे नहीं छोड़ा वहां से गुजर रहे एक दुधिया ने साहस दिखाकर किन्नर को छुड़ाया और उसकी जान बची। इसके बाद मारपीट का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 12 मार्च 26 नीतीश कुमार का पूर्णिया दौरा : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में बड़े ऐलान
अयोध्या १२ मार्च २६ * रसोई गैस की किल्लत को लेकर सड़क पर उतरे सपाई, किया प्रदर्शन-सौंपा ज्ञापन
अयोध्या १२ मार्च २६ * रसोई गैस को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन 14 को