कौशाम्बी30सितम्बर23*स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के सफल आयोजन के सम्बन्ध में डीएम ने की अधिकारियां के साथ बैठक1*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा के अन्तर्गत एक तारीख एक घण्टा स्वच्छता कार्यक्रम का सफल आयोजन कराये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियां के साथ बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ शहर और गॉव बनाने के लिए सार्वजनिक कार्यों को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 01 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे सभी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए 01 घण्टे के श्रमदान का आह्वान किया गया है, जो बापू जी के लिए उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर एक स्वच्छांजलि होगी। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं ई0ओ0 को शासनादेश का अक्षरशः अनुपालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्ययेजना बनाकर ग्राम पंचायतवार/वार्डवार स्थल चिन्हित कर एवं जनसहभागिता करते हुए श्रमदान का आयोजन किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने 02 अक्टूबर 2023 को प्रत्येक विकास खण्ड/नगर निकाय में कार्यक्रम का आयोजन कर स्वच्छताग्रहियों को सम्मानित करने के निर्देश दियें। उन्होंने जनपद स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर स्वच्छताग्रहियों को सम्मानित करने के भी निर्देश दियें इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
More Stories
बांदा 30अक्टूबर 26*गडोला में नेत्र परीक्षण शिविर,300 लोगों की हुई जांच*
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अपराध नियंत्रण को लेकर कसी कमर,
श्रीगंगानगर 30 अक्टूबर 26*अतिक्रमण मुक्त सड़कों हेतु 502 वोटरों ने किया पंचायत चुनाव का बहिष्कार, चुनाव के दिन लगाएंगे धरना*