January 25, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी30दिसम्बर23*ग्राम पंचायत चलौली पहुंची मोदी की गारंटी की गाड़ी और विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

कौशाम्बी30दिसम्बर23*ग्राम पंचायत चलौली पहुंची मोदी की गारंटी की गाड़ी और विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

कौशाम्बी30दिसम्बर23*ग्राम पंचायत चलौली पहुंची मोदी की गारंटी की गाड़ी और विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

*महगांव कौशाम्बी* चायल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चलौली विकास खण्ड चायल में शनिवार को ग्राम चौपाल और विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में अलग अलग विभागों के स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को पेंशन योजनाओं में, राशन कार्ड, पीएम किसान पेंशन स्वास्थ सम्बन्धित अन्य समस्याओं का निस्तारण किया। किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वैकल्पिक उर्वरकों यथा-नैनो यूरिया के विषय में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं कृषि विभाग आदि विभागों के स्टॉल भी लगायें गयें। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों ने योजना के लाभ से जीवन में आये परिवर्तन एवं उन्नति का अनुभव सभी से साझा किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया संदेश भी सुना कार्यक्रम के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दी गई है इस कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी, कृषि विभाग के आधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के आधिकारी सहित खण्ड विकास अधिकारी दिनेश चन्द्र मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर सुभम सोनकर, मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य योगेश साहू ,भय्यन पासी, मंडल अध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल,जमुना प्रसाद, पुर्व मंडल अध्यक्ष तिलक सिंह ग्राम प्रधान मिठाई लाल , ग्राम प्रधान अकीब, ग्राम प्रधान जगत बहादुर, ग्राम प्रधान राकेश कुमार, प्रवीण सिंह पटेल, ग्राम प्रधान कुबेर केसवानी कृषि विभाग नवीन शर्मा स्वास्थ्य विभाग डॉ अमित सिंह, पशु पालन एवम पशु चिकित्सा विभाग डॉ अरुण कुमार मिश्रा चलौली ग्राम पंचायत के ग्राम व चायल ब्लॉक से प्रधान संघ के अध्यक्ष मैदान सिंह पटेल के नेतृत में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम शुरू किया गया और भरी संख्या में ग्रामीण इस कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी अपनी समस्याओं को अधिकारियो व कर्मचारियों को नोट करवाया।

 

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.