कौशाम्बी30अक्टूबर24*एस. ए .जी. एम कान्वेंट स्कूल में 5100 दीप जला कर दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया ।*
*टेढ़ी मोड़ /कौशाम्बी* सिराथू तहसील क्षेत्र के गनपा गांव के एस. ए .जी. एम कान्वेंट स्कूल में बुधवार को दीपावली का त्योहार पारंपरिक विधि व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्कूल में दीपावली के मौके पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुभारंभ भगवान लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना करके की गई। छात्राओं ने रंगोली से पूरे स्कूल के परिसर को सजाया। इसके अलावा छात्रों ने स्कूल में 5100 दिवाली जलाई गई। जिसके जलने से पूरा विद्यालय प्रकाश से जगमग हो गया।और मोमबत्ती झालर आदि से अपनी अपनी कक्षाओं को सजाया। रंगोली में भाग लेने वाले बच्चों को विद्यालय प्रबंधक जवाहर लाल कुशवाहा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
एस. ए .जी. एम कान्वेंट स्कूल के विद्यालय प्रबंधक जवाहर लाल कुशवाहा , और प्रधानाचार्य आलोक रंजन ने कहा कि दीपावली पर दीपों के माध्यम से अंधकार को दूर कर प्रकाश का स्वागत करते है।
इस मौके पर यू एस इण्टर कालेज सिराथू के प्रबंधक उमेश कुमार केसरवानी और एस .ए . जी. एम कान्वेंट स्कूल गनपा के प्रधानाचार्य आलोक रंजन एवं विद्यालय के अध्यापक रंजीत कुशवाहा, राम अवतार, शीतला प्रसाद , मोहम्मद कमर, राजलाल, कुलदीप रंजीत, काजल, आंचल, नीलम, बीना, वर्षा,पूनम, चाहत, अनू, साबरीन,आदि लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।।
*रिपोर्टर…*
*धर्मेन्द्र सोनकर पत्रकार अखंड भारत सन्देश टेढ़ी मोड़ शहजादपुर सिराथू कौशाम्बी 8400070190*

More Stories
लखनऊ21जुलाई26*मंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की अहम बैठक
नई दिल्ली21जुलाई26*सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम ले जाया जा रहा*
पूर्णियां बिहार21जुलाई26* ‘सेवा और संवाद से ही बनेगा सशक्त गांव पंचायत-एसपी शौर्य सुमन