कौशाम्बी3अगस्त24*52 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं 26 वीएचएसएनडी सेशन का आकस्मिक निरीक्षण*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशानुसार जनपद के कुल 27 अधिकारियों द्वारा विकासखंड सिराथू एवं कड़ा में स्थित कुल 52 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं 26 ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) सेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों एवं वीएचएसएनडी सेशन के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में आधारभूत सुविधाओं की स्थिति विद्युतीकरण, पेयजल की व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, क्रियाशील स्मार्टफोन आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत लाभार्थियों का विवरण, आंगनबाड़ी केंद्र भवन की स्थिति,अनुपूरक पोषाहार नियमित रूप से वितरित किए जाने की स्थिति, बच्चों का वजन, आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन, पोषण ट्रैक्टर पर फीडिंग की स्थिति तथा वीएचएसएनडी सेशन पर लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी/ एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य की उचित देखभाल के लिए आवश्यक जानकारी दी जाती हैं या नहीं आदि वस्तु स्थिति का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जिन आंगनबाड़ी केंद्रों एवं वीएचएसएनडी सेशन पर वजन मशीन उपलब्ध न होना तथा हीमोग्लोबिन जांच किट न होना आदि पाई गई कमियों को दूर कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए हैं।

More Stories
भागलपुर20जून26*सबौर थानान्तर्गत 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर स्टेशन के पूर्वी रेलवे द्वारा आज मोटर साइकिल स्टैंड का नया टेंडर का स्टैंड का शुभ आरंभ हुआ
रोहतास20जून26*औरंगाबाद पुलिस लाइन में गूंजा कदमताल, प्रशिक्षु सिपाहियों का हुआ दीक्षांत परेड