कौशाम्बी29मई26*आंधी तूफान बारिश के दौरान कच्चा मकान पर पेड़ गिरने से महिला वा दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत*
*यदि गरीब परिवार को मिल गया होता प्रधानमंत्री आवास तो नहीं होती तीन निर्दोष लोगों की मौत*
*महेवाघाट कौशाम्बी*। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा के वार्ड नंबर 5 गांधी नगर दूनी तिवारी का पूरा गांव में शुक्रवार की रात तीन बजे आई तेज आंधी तूफान और बारिश के दौरान एक कच्चा मकान पर पेड़ गिर गया जिससे कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में एक महिला और दो छोटे-छोटे बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया मकान गिरने की जानकारी मिलते ही गांव के तमाम लोग आधी रात को मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य में लग गए मकान के मालवा में दबे लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो गई थी एक बच्चा घायल था जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए राहत कार्य कराया।
जानकारी के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा के वार्ड नंबर 5 गांधी नगर दूनी तिवारी का पूरा गांव निवासी मंगल सरोज ईट भट्ठे में मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता है जिससे वहां अक्सर घर के बाहर रहता था बीती रात उसके कच्चे घर में उसकी पत्नी माया देवी उम्र 26 वर्ष अपने बेटी श्वेता 4 वर्ष बेटा अनुभव तीन वर्ष और बेटा अंकुश 6 वर्ष के साथ घर में सो रही थी रात में लगभग 3:00 बजे आंधी तूफान और बारिश के दौरान घर के बाहर लगा पेड़ मकान के ऊपर गिर गया जिससे पूरा मकान भरभरा कर सो रहे परिजनों के ऊपर गिर गया जिससे मकान के मालवा में पूरा परिवार दब गया पेड़ और मकान गिरने की आवाज सुनकर गांव के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंचे और मकान के गिरे मालवा को हटाकर उसके नीचे दबे परिवार के लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और मकान में दबने से माया देवी उसकी बेटी श्वेता अनुभव की मौत हो चुकी थी और उसका बेटा अंकुश गंभीर घायल था मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतक लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है एक साथ एक परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में दुख दिखाई पड़ रहा है
*पीएम आवास ना देने के बाद तीन मौत का जिम्मेदार कौन*
*कौशांबी*। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवार को समय रहते योजना के लाभ से लाभान्वित कर प्रधानमंत्री आवास देकर पक्का घर बनवा दिया गया होता तो शायद कच्चा मकान ना गिरता और तीन लोगों की एक साथ मौत ना होती मकान गिरने से तीन लोगों की मौत के बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री आवास योजना की धांधली उजागर हो रही है महिला बेहद गरीब थी पीएम आवास योजना की पात्र थी तो उसे जिम्मेदारों ने प्रधानमंत्री आवास देकर पक्का घर क्यों नहीं दिया यह पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़ा है
*अधिकारी और नेताओं की उजागर हुई संवेदनहीनता*
*कौशांबी* ।पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में आधी रात को कच्चा मकान गिर जाने के बाद एक परिवार में माँ और दो बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद अधिकारियों और नेताओं की संवेदनहीनता उजागर हुई है एक गरीब परिवार का सब कुछ उजड़ गया है तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई मौत के पीछे सरकारी नुमाइंदों के भ्रष्टाचार के कारनामे उजागर हो गए यदि समय रहते गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास दे दिया गया होता तो तीन निर्दोष लोगों की मौत ना होती लेकिन इससे बड़ी भी संवेदनहीनता तब उजागर हुई जब तीन लोगों की मौत के बाद सांसद विधायक पूर्व सांसद और पूर्व विधायक के साथ-साथ डीएम एसडीएम एडीएम भी मृतक परिवार के घर नहीं पहुंचे हैं जिससे इन अधिकारियों और नेताओं के संवेदनहीनता का अंदाजा लगाया जा सकता है इतना ही नहीं जिले से डिप्टी सीएम भी है लेकिन तीन मौत के बाद मृतक के घर तक डिप्टी सीएम या उनके प्रतिनिधि नहीं पहुंच सके हैं हालांकि विधानसभा का चुनाव लड़ने के कुछ संभावित प्रत्याशी जरूर पहुंचे है और मौत के बाद वोट बैंक बनाने मृतक परिवार के घर तक पहुंचे हैं मौत के बाद भी राजनीति करने से नेता मौका नहीं चूके हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 मई 26 *पूर्णिया में एसटीएफ की सूचना पर बड़ी कार्रवाई, 44 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 29 मई 26 *30 मई अंतिम तारीख: पेंशन के लिए जीवन प्रमाणीकरण युद्धस्तर पर, 54,959 लाभुक अब भी बाकी*
बांदा 29 मई 26*तूफान का कहर मुरवल गांव में सोलर पैनल टूटा, किसान की सिंचाई ठप*