कौशाम्बी29फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें
[29/02, 7:56 pm] +91 98391 01290: *डायट आडिटोरियम में ईट राइट क्रिएटिविटी चैलेंज के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन*
*सुरक्षित एवं संतुलित भोजन का दिया गया संदेश*
*आमजन बाजार मे मिलावटी खाद्य पदार्थ की शिकायत टोल फ्री न0-1800112100 पर करायें दर्ज*
*कौशाम्बी* डायट आडिटोरियम में ईट राइट क्रिएटिविटी चैलेंज के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पेटिंग प्रतियोगिता में स्मिता, साहिल व रोमी विजेता रहीं। इसी प्रकार स्लोगन प्रतियोगिता में कुलदीप,विनीता व नीरज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिफा, फिजा व सोनम तथा भाषण प्रतियोगिता में माही व कृति विजेता रहीं।
कार्यक्रम में सहायक आयुक्त खाद्य, प्रयागराज संजय कुमार पाण्डेय द्वारा खान-पान की अच्छी आदतें बनाने और जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी गई। सहायक आयुक्त खाद्य मिर्जापुर डा0 मंजुला सिंह ने चमकीली और रंगीन मिठाइयों से बचने और हरी सब्जियों और फलों से भरपूर भोजन करने का संदेश दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रयागराज राजेश यादव ने भोजन में चीनी, नमक तथा तेल के प्रयोग को कम करने का संदेश दिया। सहायक आयुक्त खाद्य कौशाम्बी शशि शेखर द्वारा उपस्थित लोगों को संतुलित भोजन, जिसमें विटामिन,प्रोटीन,कार्बोहाईड्रेट एवं वसा की उपयुक्त मात्रा के संबंध मे जानकारी दी गई। आमजन बाजार मे मिलावटी खाद्य पदार्थ की शिकायत टोल फ्री न0-1800112100 पर कर सकतें हैं।कार्यक्रम में औषधि निरीक्षक डी0पी0 मौर्या, डायट प्रवक्ता अनिरूद्ध श्रीवास्तव व दिनेश, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की शिक्षिका प्रेमलता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहाब उद्दीन सिद्दीकी, नितिन कुमार, प्रमोद कुमार यादव, नरेन्द्र कुमार तिवारी और सेनेटरी सुपरवाईजर अनिल कुमार व विजय शंकर मिश्रा उपस्थित रहें।
[29/02, 8:01 pm] +91 98391 01290: *दिव्यांग युवक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान*
*कौशाम्बी* जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी भटपुरवा में पारिवारिक कलह के चलते दिव्यांग युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है युवक के ट्रेन से कटने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो परिजनो में कोहराम मच गया,घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई,लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई,सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के भटपुरवा निवासी पप्पू पुत्र अशर्फी लाल पहले ट्रक चलाता था,एक हादसे में उसका एक हाथ कट गया था,और वह दिव्यांग हो गया था,जिसके चलते वह घर पर ही रहता था,किसी कारण से वह परेशान रहता था,बुधवार की देर रात उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।ग्रामीणों और परिजनो को सुबह घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया,ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई,लोगो ने इसकी सूचना भरवारी चौकी पुलिस को दी है,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
मासिक बैठक में होगा कार्यकारिणी गठन*
*कौशाम्बी* समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे कल एक मार्च शुक्रवार को समय 11 बजे से पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में पार्टी की मासिक बैठक होगी। मासिक बैठक में पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा, ऐसी जानकारी पार्टी नेता अजय सोनी ने दी है।

More Stories
लखनऊ 20 अप्रैल 26*लखनऊ के विकासनगर में हालिया अग्निकांड के बाद पुनर्वास योजना की धीमी प्रगति सामने आई
लखनऊ 20 अप्रैल 26*नेपाल के प्रधानमंत्री का नया कानून आज से लागू होगा*
लखनऊ 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*