कौशाम्बी29जुलाई26*लेखपाल के घूस मांगने पर अधिवक्ता से हुआ विवाद*
*आक्रोशित अधिवक्ताओं ने थाने का घेराव कर लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की*
*भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्तियों की जांच कर कार्यवाही किए जाने का प्रयास अधिकारियों द्वारा नहीं किया जा रहा*
*कौशांबी।**चायल तहसील के लेखपाल राजेश्वर सिंह ने वैभव मिश्रा के ईडब्ल्यूएस में रिपोर्ट लगाने के नाम पर उनके रिश्तेदार अधिवक्ता प्रशांत मिश्रा से 2000 रुपए की डिमांड कर दी। जब अधिवक्ता ने ईडब्ल्यूएस की रिपोर्ट में 2000 रुपए घूस देने से इनकार कर दिया तो लेखपाल राजेश्वर सिंह ने अपने साथी लेखपाल गजेंद्र सिंह को बुला लिया। मामला मंगलवार को तहसील चायल का है और दोनों लेखपालों ने अधिवक्ता और उनके रिश्तेदारों के साथ मारपीट और गाली-गलौज किया जिससे मामले में तनाव बढ़ गया। लेखपालों ने भी अपने बचाव में आरोप प्रत्यारोप शुरू कर दिया है जिससे आक्रोशित वकीलों ने बुधवार को पिपरी थाना का घेराव किया और शिकायती पत्र देकर दोनों लेखपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एक बार फिर चायल तहसील में अधिवक्ता और लेखपालों के बीच विवाद बढ़ गया है। बताते चलें कि लेखपालों की घूसखोरी नहीं रुक रही है जिससे अक्सर तहसील के लेखपालों का विवाद होता है और लेखपालों के खुलेआम घूसखोरी पर अफसर रोक नहीं लगा पा रहे हैं जबकि सूबे के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की बात कर रहे हैं लेकिन उसके बाद तहसील के लेखपालों की घूसखोरी पर अंकुश नहीं लग रहा है। कुछ वर्षों में तहसील के 80 प्रतिशत लेखपालों के वेतन से 20 गुना अधिक हैसियत हो चुकी है लेकिन उसके बाद भ्रष्ट लेखपालों के भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्तियों की जांच कर कठोर कार्यवाही किए जाने का प्रयास अधिकारियों द्वारा नहीं किया जा रहा है।

More Stories
हरदोई29जुलाई26*सावन माह को लेकर पुलिस व NHAI अलर्ट: जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी और NHAI टीम ने NH-30 पर बंद कराया अवैध मीडियन कट*
लखनऊ29जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर29जुलाई26*अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया।*