कौशाम्बी29जनवरी24*राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 10 किलो खाद्यान दिया जाए–अजय सोनी*
*सकिपा की ग्राम जगन्नाथपुर में आयोजित हुई ग्राम चौपाल*
*कौशाम्बी।* समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे सोमवार 29 जनवरी को सिराथू ब्लॉक के ग्राम जगन्नाथपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में गांव के तमाम ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने इस अवसर पर गांव जगन्नाथपुर में मस्जिद के पास लगे 10 KVA के ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने की समस्या बताई और मांग उठाई कि इसके बदले 25 KVA का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। चौपाल के माध्यम से पार्टी नेताओं ने लोगों को पार्टी की नीतियां बताई। साथ ही लोगों को समर्थ किसान पार्टी में शामिल होने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित मुफ्त खाद्यान्न योजना में राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलो राशन केंद्र सरकार देती है जो कि एक व्यक्ति के महीने भर के भोजन के लिए अपर्याप्त है। इसे बढ़ाकर कम से कम 10 किलो राशन प्रति यूनिट प्रति माह राशन कार्ड धारकों को देना चाहिए। आगे कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि कार्ड धारकों को प्रति माह 10 किलो मुफ्त खाद्यान्न दिया जाए ताकि गरीबों को महीने भर के लिए भोजन की व्यवस्था हो सके। इस अवसर पर अयूब अहमद, इसरार अहमद, तेज बहादुर सिंह, राकेश सोनकर, राजेंद्र गौतम, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।
More Stories
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।
मथुरा 7 नवंबर 26 क्षेत्राधिकारी मांट द्वारा सर्किट हाउस के पीछे मांट पटाखा बाजार का औचक निरीक्षण*