कौशाम्बी28मार्च*विशेष संचारी रोग अभियान को सफल बनाने हेतु सीडीओ ने दिए निर्देश*
*सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूर्वक कार्यों को करे पूरा*
*कौशाम्बी* मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी द्वारा सम्राट उदयन सभागार में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान एंव दस्तक अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक की गयी बैठक में बताया गया कि संचारी रोग नियन्त्रण अभियान 02 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 एवं दस्तक अभियान का प्रथम चरण 15 अप्रैल से 30 अप्रैल से संचालित की जायेगी। संचारी रोग नियन्त्रण अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा कार्य किया जाना है। चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार केसेज की निगरानी (सर्विलान्स)। वेक्टर सर्विलान्स गतिविधियॉ संपादित करना मलेरिया विभाग के कर्मियों तथा फ्रन्ट लाइन वर्कर्स द्वारा घर-घर भ्रमण के दौरान किये गये सर्वे की रिपोट्स के आधार पर वेक्टर घनत्व के आंकड़ों का विश्लेषण कर आकलित वेक्टर सूचनाकांको को निरोधात्मक गतिविधियों हेतु समस्त सहयोगी विभागों को उपलब्ध कराना। फ्रन्ट लाइन वर्कर्स द्वारा उपलब्ध करायी गयी लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची में उल्लिखित रोगियों की लक्षण के अनुसार संचारी रोगों अथवा कोविड रोग हेतु जॉच की व्यवस्था। वाहक नियंत्रण गतिविधियॉ-ग्रामीण क्षेत्रों में वाहक के घनत्व का आंकलन स्रोतों में कमी, लार्वारोधी गतिविधियॉ तथा आवश्यकतानुसार फॉगिंग आदि कार्यवाही की जायेगी इसी प्रकार नगर विकास विभाग द्वारा-नगरीय क्षेत्रों में वातावरणीय तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के उपायों खुले में शौच न करने, शुद्ध पेयजल के प्रयोग तथा मच्छरों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान संचालित करना। खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था नालियों कचरों की सफाई करवाना। शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग करवाना एवं सड़कों के किनारे उगी वनस्पतियों को नियमित रूप से हटाया जाना आदि कार्यवाही जायेगी। पंचायती राज विभाग ग्राम विकास विभाग द्वारा-ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समितियों के माध्यम से कोविड तथा संचारी रोगों के विषय में निरन्तर जागरूकता स्थापित रखना तथा कोविड रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों को मेडिसिन उपलब्ध कराने में सहयोग करना। ग्राम स्तर पर साफ-सफाई, हॉथ धोना, शौचालय की सफाई तथा घर से जल निकासी हेतु जन-जागरण के लिए प्रचार-प्रसार वीएचएसएनसी के माध्यम से संचारी रोगों तथा दिमागी रोगों तथा दिमागी बुखार के रोकथाम हेतु “क्या करें, क्या न करें” का सघन प्रचार-प्रसार किया जाये, पेयजल श्रोतों/संसाधनों से शौचालयों की दूरी के उपाय, शौचालयों/सीवर से पेयजल प्रदूषित न होने देने के लिए आवश्यक उपाय, जलाशयों एवं नालियों की नियमित सफाई, ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा फण्ड से एण्टीलार्वा छिड़काव की व्यवस्था, जल निकासी एवं साफ-सफाई, वाटर सील्ड शौचालयों की आवश्यकता, ग्राम स्तर पर कचरा निस्तारण एवं प्रबन्धन व्यवस्था का विकास एवं सभी संवेदनशील ग्रामों में स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत ग्रामों में प्रत्येक मकान में शौचालय का निर्माण कर ग्रामों को खुले में शौच से मुक्त बनाना आदि किया जायेगा।
पशु पालन विभाग द्वारा-सूकर पालकों को अन्य व्यवसाय जैसे-पोल्ट्री उद्योग, को अपनाने हेतु जागरूक एवं प्रेरित करना, यथासंभव सूकरबाड़े को मानव आबादी से दूर स्थापित करवाना एवं सूकर पालकों को सूकर बाड़े की साफ-सफाई, कीटनाशक छिड़काव एवं मच्छररोधी जाली से ढकने हेतु प्रशिक्षित किया जाना आदि किया जायेगा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ऑगनबाड़ी कार्यत्रियों के द्वारा अपने क्षेत्र के समस्त कुपोषित तथा अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाकर उनको उचित पोषाहार उपलब्ध कराना तथा आवश्यकता होने पर पोषण पुनर्वास केन्द्रों पर उपचार तथा पोषण पुनर्वास हेतु भेजना एवं आशा कार्यकर्त्री द्वारा संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान हेतु क्षेत्र में सम्पादित की जा रही समस्त गतिविधियों एवं गृह भ्रमण में ऑगनबाड़ी कार्यकत्री आशा कार्यकर्त्री के साथ रहते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करना आदि की जायेंगी।
शिक्षा विभाग द्वारा अभिभावकों शिक्षकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कोविड-19, दिमागी बुखार एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव, रोकथाम एंव उपचार हेतु संवेदीकरण करने, विशेषकर सुरक्षित पीने का पानी, शौचालय का प्रयोग, खुले में शौच के नुकसान पर जोर दिा जाय, हर बुखार खतरनाक हो सकता है, दिमागी बुखार के कारण क्या है, बुखार होने पर क्या करें, क्या न करें के विषय में जागरूक किया जाय एवं छात्रों की गतिविधियों में उनके अभिभावकों की भी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु इस अभियान के लिए छात्रों को दिये गये असाइनमेंट्स, यथा-पोस्टर, निबंध इत्यादि पर अभिभावकों से भी दो पंक्तियों की टिप्पणी लिखने का आग्रह किया जाये आदि कार्यवाही की जायेगी। दिब्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा-जनपद स्तर पर स्थापित डिस्ट्रिक्ट डिसेबिलिटी रिहैबिलिटेशन सेन्टर का सुढृढ़ीकरण किया जाये, जिससे इन विकलांग बच्चों को इस योग्य बनाया जा कें कि वे अन्य शिक्षा संस्थानों में सामान्य बच्चों के साथ ही शिक्षा ग्रहण कर सकें आदि किया जायेगा। कृषि एवं सिंचाई विभाग द्वारा-जमे हुए पानी में मच्छरों के प्रजनन को रोकने तथा सिंचाई के वैकल्पिक उपायों पर अपनी तकनीकी सलाह देना, मच्छर रोधी पौधों का उगाया जाना एवं खेतों में मच्छरों के प्रजनन को रोकने/कम करने हेतु नई तकनीकों के प्रयोग के लिए मदद उपलब्ध कराना आदि तथा उद्यान विभाग द्वारा सार्वजनिक उद्यानों एवं विद्यालयों में मच्छर विकर्षी पौधों का रोपण आदि किया जायेगा मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला पंचातय राज अधिकारी को अभियान के तहत सामुदायिक शौचालयों की बेहतर साफ-सफाई, हैण्डपम्पों के रिबोर एवं हैण्डपम्प के आस-पास जल भराव न होने पाये आदि कार्यवाही कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर निकायों को पी0ए0 सिस्टम से आमजन को जागरूक करने एवं विशेष साफ-सफाई के साथ ही फॉगिंग एंव एण्टीलार्वा का छिड़काव नियमित कराने के निर्देश दिये इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केसीराय एवं जिला विकास अधिकारी विजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 जनवरी 26*कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, सीमांचल के विकास पर हुई चर्चा
सहारनपुर २७ फरवरी 26 *सरकार मंशानुरूप माफियाओं/अपराधियों कुछ विरुद्ध चलाये दण्डात्मक कारवाई के क्रम मे एसएसपी सहारनपुर अभिनन्दन द्वारा की गयी बडी कारवाई….
वाराणसी २७ फरवरी २६ * काशी के श्मशान घाट पर धधकती चिताओं के बीच खेली गई भस्म की होली, तांत्रिक और अघोरियों ने जमकर खेली होली…