कौशाम्बी28फरवरी24*पशुबाड़े में लगाई आग तीन गौवंश की मौत दो मवेशी झुलसे*
*कौशाम्बी।* चरवा थान क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा के वार्ड नंबर 13 कन्हैया लाल नगर धमसेडा में भूपेंद्र सिंह यादव पुत्र श्याम लाल यादव की चार गाय और एक भैस पशुबाड़े में बंधे हुए थे बीती रात पशुबाड़े के छप्पर में किसी अराजक तत्व ने आग लगा दिया जिससे पांचो मवेशी जलने लगे हैं आग लगाए जाने के बाद मवेशी चिल्लाने लगे पशुओं की आवाज सुनकर मौके पर परिवार के लोग पहुंच गए गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका है देखते-देखते पांचो मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए और इस हादसे में तीन गाय की मौके पर मौत हो गई और एक गाय और एक भैंस काफी झुलसे हुए हैं जिनका इलाज परिवार के लोग करवा रहे हैं इस अग्निकांड में पशुबाड़े का छप्पर वा वहां रखा अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया है मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है बताया जाता है कि पशुवाडे में आग लगाए जाने से तीन गोवंश की मौत और एक गाय और एक भैंस के झुलस जाने से 2 लाख रुपए से अधिक का नुकसान पशु पालक भूपेंद्र सिंह यादव का हुआ है जिससे परिवार में गम का माहौल है।

More Stories
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिन बुधवार*आज का राशिफल*
नई दिल्ली19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*