कौशाम्बी28जून2023*अमरूद्ध के पेड की डाल में लटकता मिला युवक का शव*
*हत्या या फिर आत्म हत्या, घटनास्थल बयां कर रहा तमाम सवाल*
*घटना की पड़ताल में जुटी खाकी, मामला पिपरी के चायल कस्बा का*
चायल, कौशाम्बी। पिपरी कोतवाली के चायल कस्बा स्थित अमरूद्ध की बाग के एक पेड़ में बुधवार की सुबह युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। *घटना पीछे क्या रहस्य है इसकी पड़ताल में खाकी जुट गई थी।*
चायल कस्बा के गांधी नगर निवासी गोविंद पुत्र अलगू (26) लखनऊ शहर में रहकर राज मिस्त्री का काम करता था। कहा जा रहा है कि 27 जून को वह वापस अपने घर चायल आया था। घर से लगभग 11 बजे दिन अपनी बाइक लेकर कही घूमने निकला था। पूरे दिन घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग खोजबीन शुरू किया। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। दूसरे दिन मतलब बुधवार की सुबह गांव के लोग बाहर घूमने निकले तो उनकी नजर अमरूद्ध के पेड़ की डाल पर लटक रहे एक शव पर पड़ी। यह बात जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुच गए। वहीं लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लिया। हालांकि पुलिस शव की शिनाख्त कराने के बाद उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस को किसी के नामजद आदि की तहरीर नहीं दी गई थी, लेकिन *घटनास्थल देखने के बाद लोग तमाम तरह के कयास जरूर लगा रहे* थे। वैसे यदि घटनस्थल पर मौजूद रहे तमाम लोगों के जुबां पर हो रही चर्चाओं पर जाएं तो कहा जा रहा है कि युवक यदि आत्म हत्या करता तो जिस तरह से उसकी शरीर लटक रही है और उसका पैर जमीन में टिका है, इसके अलावा जो पेड़ की डाल है वह भी इतनी मजबूत नहीं है। मृतक के पैर का पीछे का हिस्सा हल्का सा उठा है। इस तरह के तमाम सवाल लोगों को एक बार झकझोर दे रहे हैं। दूसरी तरफ यदि युवक की हत्या कर शव को टांग गया होता तो आखिर उसकी किसी से क्या रंजिश थी। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक के परिवारीजनों द्वारा किसी के खिलाफ कोई नामजद तहरीर भी नहीं दी गई थी। कुल मिलाकर घटना को देखने के बाद जेहन इस तरह से सवाल उठने तो लाजमी है। बहरहाल पुलिस टीम घटना की लिखा पढ़ी कर रहस्य खंगालने में जुट गई थी। उधर मृतक के परिवार में कोहराम का माहौल व्याप्त रहा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर 26 *लिपिकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का डीएम ने किया शुभारंभ, दिए सख्त निर्देश*
New Delhi 11 September 2026*Former MICRO Leasing Employee Seeks PMO Intervention Over Alleged Financial Hardship and Property AttachmentMICRO Leasing financial hardship case
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 बिहार में BJP का ‘*’युवा जोड़ो विशेष सदस्यता अभियान’*