कौशाम्बी28जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश व प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरें
[28/01, 10:11 am] +91 87075 65377: बरेली – 5 लोगों की घर के अंदर जलने से हुई मौत
शॉर्ट सर्किट या हीटर से हादसे की आशंका
एसएसपी, एसपी देहात, सीओ समेत थाना पुलिस मौजूद
दमकल की टीम भी आग बुझाने में जुटी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पहुंचने के दिए निर्देश
हर संभव मदद करने और इलाज का दिया आदेश
फरीदपुर थाना क्षेत्र के फ़र्खपुर इलाके की घटना.
[28/01, 10:17 am] +91 87075 65377: सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर किया पोस्ट , ‘बीजेपी ने 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी रेखा के बाहर किया’, ‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कीर्तिमान बनाया’, ‘पीएम के नेतृत्व में भाजपा सरकार के नाम दर्ज होना गर्व की बात है’, ‘2024 लोकसभा चुनाव में यूपी राममय और मोदीमय है’, ‘गरीबों,किसानों, नौजवानों, महिलाओं का समर्थन मिल रहा’, ‘मोदी सरकार के लिए 2014-19 से अधिक समर्थन मिल रहा’, यूपी में भारी अंतर से जीत हासिल करेगी-केशव प्रसाद मौर्य, तीसरी बार मोदी सरकार- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य.
➡गोरखपुर- सीएम योगी ने लगाया जनता दर्शन, दूर दूर से फरियाद लेकर आये फरियादी, CM ने एक एक करके सुनी सबकी फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश, पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी रहे मौजूद, गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दर्शन कार्यक्रम.
➡अयोध्या- प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्त पहुंच रहे रामलाल दरबार,रामनगरी लगातार पांच दिनों से भक्तों से गुलजार है, 5 दिनों में 14 लाख श्रद्धालु रामलला के कर चुके हैं दर्शन, अभी भी भक्तों की कतार टूटने का नाम नहीं ले रही है, गणतंत्र दिवस पर अयोध्या में 3 लाख भक्तों ने दर्शन किए, रोजाना दो लाख से अधिक भक्त पहुंच रहे हैं रामलाल दरबार, रामलला में सुगमता पूर्वक पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं.
➡ललितपुर- व्यापारी के 50 लाख की फिरौती न देने का मामला, फिरौती न देने पर हत्या की साजिश का पर्दाफाश, हत्यारोपी शूटर समेत पांच बदमाशों पुलिस ने दबोचा ,मुख्य आरोपी रघुनाथपुरा प्रधान अभय चौबे फरार,पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी,शूटर द्वारा मंदिर के ताले तोड़ने पर हुआ खुलासा,एसपी मो. मुश्ताक ने पूरे घटनाक्रम का किया पर्दाफाश, ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला.
➡मिर्जापुर – खराब खाना खाने से सैकड़ों भेड़ों की हुई मौत, तेरही में बचा खाना खाने से भेड़ों की मौत, खुले में फेंका गया था खराब खाना, सैकड़ों भेड़ मारने से रो रहा पशुपालक,देहात कोतवाली के इटवा गांव का मामला
➡सीतापुर- तेंदुआ देखने के बाद गांव वालों में दहशत का माहौल,वन विभाग की टीम समेत भारी पुलिस बल मौके पर, करीब 2 घंटे तक तेंदुआ वहीं पर करता रहा विचारण, गोमती नदी के किनारे बना हुआ है फार्म हाउस,ब्लॉक ब्लॉक गोंदलामऊ खेवटा रामपुर गांव का मामला.
➡कन्नौज- सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर लूटने का मामला , लूट का खुलासा करने वाली टीम हुई सम्मानित ,गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी के साथ किया था खुलासा,पुलिस मीडिया सेल के 4 सदस्यों को मिला सम्मान
➡हापुड़- हापुड़ में दबंगों में नहीं दिख रहा पुलिस का खौफ , मामूली कहासुनी पर दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट ,करीब आधा दर्जन दबंगों ने काफी देर तक मचाया तांडव,घर में घुसकर मारपीट करने की घटना सीसीटीवी में कैद,पिलखुवा कोतवाली के मोहल्ला अचप्लगढ़ी का मामला.
➡हापुड़- हापुड़ प्राधिकरण ने ढाबों पर की बड़ी कार्रवाई,, ढाबों के निर्माण के समय ध्यान नहीं दे रहे अधिकारी, प्राधिकरण की टीम ने 9 ढाबों को किया सील , बिना मानचित्र पास कराए चल रहे थे 9 ढाबे, हाईवे किनारे अवैध रूप से संचालित हो रहे थे ढाबे, अवैध प्लॉटिंग पर भी चला प्राधिकरण का बुलडोजर,गढ़ कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर की गई कार्रवाई.
➡देहरादून- वित्त मंत्री प्रेम अग्रवाल का बयान,उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 5 फरवरी से होगा,5 फरवरी से 8 फरवरी के बीच होगा विधानसभा सत्र ,UCC और 10 प्रतिशत आरक्षण पर होगी चर्चा- वित्त मंत्री,’खिलाड़ियों के 4 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर होगी चर्चा’, ऐसे में बजट सत्र के लिए धामी सरकार दोबारा सत्र बुलाएगी’, सरकार 20 फरवरी के बाद फिर सत्र आयोजित करेगी’ , विशेष सत्र आयोजित करने के बाद बजट लाएंगे-मंत्री
➡देहरादून- खड़गे के दून दौरे के दिन भाजपा देगी कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत भाजपा में होंगे शामिल, शैलेन्द्र रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में होंगे शामिल, 2007 में कोटद्वार से जीते थे भाजपा के टिकट पर, खंडूडी की हार के बाद निष्कासित किये गए थे शैलेन्द्र रावत,कई अन्य दलों के नेता,कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल होंगे.
➡देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टेट हैंडलूम एक्सपो में पहुंचे, देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान में आयोजन , सीएम ने एक्सपो में लगी विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया,शिल्पियों, बुनकरों एवं लघु उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया,स्टेट हैंडलूम एक्सपो अपने-आप में विशिष्ट हैं-सीएम धामी
➡देहरादून- सूबे में कल ‘परीक्षा पे चर्चा’कार्यक्रम का आयोजन ,’परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाएंगे, जिसका लाइव प्रसारण शिक्षण संस्थानों में किया जाएगा, प्रदेश के सभी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों में किया जायेगा,छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक कार्यक्रम को लाइव देखेंगे,प्रधानमंत्री के बोर्ड परीक्षाओं को लेकर लाइव देखेंगे, राज्यपाल,मुख्यमंत्री विभिन्न स्कूलों के कार्यक्रम में जाएंगे.
➡देहरादून- सपा उत्तराखंड के पांचों सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी ,पांचों लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी सपा ,आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए लिया फैसला,सपा के प्रदेश महासचिव अतुल शर्मा ने कहा,’आगामी दिनों में सपा के बड़े नेता उत्तराखंड आएंगे’,’उत्तराखंड के कार्यक्रमों में आकर शिरकत करेंगे’
➡देहरादून- कलयुगी बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या , हत्या को अत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी बने बताई सच्चाई, आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार था-पुलिस,mमामले में आरोपी को किया गया गिरफ्तार
➡दिल्ली- कालकाजी मंदिर में बड़ा हादसे होने से हड़कंप,जागरण का स्टेज टूटने से 17 लोग गंभीर घायल,सभी घायलो को अस्पताल में कराया गया भर्ती, कालकाजी मंदिर में जागरण का मंच ढह गया, जागरण के मंच ढहने से कई लोग हुए घायल , 3 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया, कीर्तन मंच ढह गया और कुछ लोग घायल हो
[28/01, 1:21 pm] +91 87075 65377: अयोध्या – शबरी रसोई में ज्यादा कीमतों पर सामान बेचने का मामला
अयोध्या विकास प्राधिकरण ने शबरी रसोई को नोटिस जारी किया
रामभक्तों को बेची जा रही है 55 रुपये में एक चाय
55 रुपये में एक चाय, 65 रुपये में दिये जा रहे हैं टोस्ट
दो चाय और दो टोस्ट का बिल 252 रुपए ले रहे हैं
बिल की कॉपी वायरल होने के बाद की गई कार्रवाई
अयोध्या धाम के टेढ़ी बाजार चौराहे के पास है शबरी रसोई
गुजरात के एक व्यापारी ने अयोध्या धाम में खोला है
एडीए ने नोटिस देकर 3 दिन में जवाब मांग लिया है
जवाब नहीं देने पर टेंडर निरस्त कर दिया जायेगा-ADA.
[28/01, 4:57 pm] +91 87075 65377: शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ-अकबरनगर सर्वे करने पहुंची टीम, LDA विसी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंची, स्थानीय लोग और दुकानदारों की भीड़ लगी, अकबर नगर प्रथम और द्वितीय में ध्वस्तीकरण, लगभग 1400 अवैध निर्माण ध्वस्त कर रहा LDA
कुकरैल नदी के सौंदर्यीकरण का चल रहा कार्य, कोर्ट में मामला होने से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रुकी है.
➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, जेडीयू-बीजेपी के गठबंधन पर एक्स पर किया पोस्ट, ‘भाजपा जीवनकाल में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी’, आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है-अखिलेश,. जनता इसका करारा जवाब देगी- अखिलेश यादव, कोई आप पर विश्वास न करे- अखिलेश यादव, ‘किसी की इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती’
➡गोरखपुर- सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन, दीनदयाल उपाध्याय विवि में सीएम योगी, छात्रों को बांटे टेबलेट और स्मार्ट फोन, 20 लाख से ज्यादा युवाओं को टेबलेट दिए-सीएम, गोरखपुर को सफाई में 3 स्टार रैंकिंग- सीएम, तकनीक से लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा-CM, गरीबों को राशन कार्ड नहीं मिलते थे- सीएम, 2017 से पहले राशन की दुकानों में भ्रष्टाचार-CM, 2017 से पहले भूख से मौतें होती थी- सीएम
➡मिर्ज़ापुर-मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंची खलील अहमद के घर, खलील अहमद को मिला है पद्मश्री सम्मान, हस्त निर्मित दरी के क्षेत्र में मिला पद्मश्री, सरकार खलील को विदेश के दौरे पर भी भेजती है, मंत्री अनुप्रिया पटेल ने खलील अहमद को दी बधाई.
➡मेरठ-मेरठ कॉलेज के दीक्षांत, स्थापना दिवस का कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया संबोधित, आप सभी छात्रों को बहुत शुभकामनाएं- ब्रजेश, ‘हजारों व्यक्ति आप डॉक्टरों को आशीर्वाद देते हैं, गंगा स्नान के बराबर का पुण्य इस सेवा से मिलता है, अमेरिका में इलाज में इंतजार करना होता है, यूपी में नहीं, स्वास्थ्य से जुड़ी हर सुविधा तत्काल उपलब्ध होती है, 7000 सर्जरी यूपी में हर दिन निशुल्क की जाती है, सभी मेडिकल कॉलेज के साथ अब नर्सिंग कॉलेज होंगे.’
➡इटावा -महिला का ट्रेन से पर्स हुआ चोरी, पर्स में 10 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, सोने की चूड़ी थी, पीड़ित महिला AC कोच में कर रही थी सफर, पीड़िता ने जीआरपी थाना में शिकायत कर दी जानकारी, महिला मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से कानपुर जा रही थी, जीआरपी पुलिस जांच जुटी.
➡सीतापुर-सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर पहुंचे सीतापुर, ओमप्रकाश राजभर के सामने टूटा मंच, जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे ओपी राजभर, मंच टूटने से पीछे खड़े कार्यकर्ता नीचे गिरे, विधानसभा सीतापुर के हुमायूंपुर में कर रहे थे जनसभा.
➡फिरोज़ाबाद -शराबी बेटे ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, लाठी और लोहे के रॉड से पीटकर की हत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटना पर पहुंचे एसपी सिटी व सीओ टूंडला, थाना टूंडला क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव की घटना.
➡कुशीनगर -चेयरमैन और ईओ के बीच मारपीट का मामला, एक दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है, तमकुहीराज नगर पंचायत का मामला.
➡हापुड़ -हरे पेड़ काटने पहुंचे लकड़ी माफियाओं को लोगों ने घेरा, नीम के तीन हरे पेड़ काटने पहुंचे थे लकड़ी माफियां, मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम, हरे नीम के पेड़ काटने की फर्जी परमिशन लाने का आरोप, हापुड़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के कोठी गेट का मामला.
➡कानपुर -कंघी मोहाल में बम धमाके में घायल की हुई मौत , सीएम योगी तक पहुंचा बम धमाके का मामला, पोटेशियम नाइट्रेट मिलने के बाद पुलिस की जांच तेज , अवैध बारूद के भंडारण के बिंदु पर जांच कर रही पुलिस , आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में पुलिस.
➡गाजियाबाद-इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी दीपक की दुकान की गई ध्वस्त, गाजियाबाद में दुकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया, दीपक गेम्स खेलने गोवा गए थे,नगर निगम ने किया ध्वस्त, नगर निगम के दस्ते ने बिना नोटिस दिए दुकान गिरा दी, ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण बताकर बुलडोजर से गिरा दी, दिव्यांग दीपक ने PM मुद्रा लोन के माध्यम से लिया था लोन, बैंक से 2 लाख रुपए लेकर ये रोजगार शुरू किया था, दिव्यांग दीपक अब वे सड़क पर आ गए हैं.
➡श्रावस्ती-शॉर्ट सर्किट से परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर हुआ राख, सूचना पर पहुंची फायर टीम ने आग पर पाया काबू, गिलौला थाना क्षेत्र के कमलाभारी गांव की घटना.
➡मऊ -डीएम कार्यालय के पीछे नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पीड़ित अभ्यर्थियों ने थाने में किया जमकर हंगामा, सरकारी डाक से आया ज्वाइनिंग लेटर, पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया, 2 फरार, अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था , कृषि एवं पर्यावरण अनुसंधान संस्था के बैनर तले बुलाया, नौकरी के नाम पर संस्था पर पैसे लेने का लगा आरोप , सरायलखंसी के पालिका कम्युनिटी हाल में चल रही ट्रेनिंग.
➡कानपुर – शिक्षक की कोचिंग क्लास में जलाकर नृशंस हत्या, इंटर कॉलेज के शिक्षक की जलाकर नृशंस हत्या, शिक्षक का पत्नी से चल रहा था विवाद, समझौते के लिए बुलाकर की गई हत्या, कमरे में बंद कर लगा दी आग, आग से जलकर शिक्षक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने कोचिंग कॉलेज के मालिक को हिरासत में लिया, पनकी थाना क्षेत्र की घटना.
➡मैनपुरी – बिछवा थाना पुलिस ने किया हत्या का खुलासा , विपक्षियों को फंसाने के लिए की थी अपनी बेटी की हत्या, 10 अक्टूबर को मिला था युवती का शव, पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर शुरू की थी जांच, आरोपी ने एसपी के सामने जुर्म क़बूल किया, थाना बिछवा का है मामला.
➡हापुड़- दबंगों ने थाने में घुसकर थाने के मुंशी को पीटा, दबंगों ने मारपीट कर फाड़े सरकारी दस्तावेज, मारपीट कर थाने से फरार हो गए थे दबंग, मारपीट के दौरान सिपाही घायल हुआ, पति-पत्नी के विवाद में थाने पहुंचे थे दबंग, पीड़ित मुंशी की तहरीर पर 11 लोगों पर केस दर्ज , पुलिस 3 आरोपियों को पकड़ा, बाकी आरोपी फरार, थाना कपूरपुर में घुसकर की गई थी मुंशी की पिटाई .
➡अम्बेडकरनगर- नकली किन्नरों ने महिला को बनाया ठगी का शिकार, घर में घुसकर महिला के साथ ठगी करने का आरोप , नकली किन्नरों के भेष में 8 लोगों पर ठगी का आरोप, असली किन्नरों तक पीड़ित महिला ने पहुंचाई बात, थाने पहुंचकर किन्नरों ने किया हंगामा, नकली किन्नरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा, कटका थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव का मामला .
➡फतेहपुर – बिना आवास बने अपात्र को दे दिए रुपए, दो किश्तों में 1 लाख 10 हजार रुपए दिए, भूमिहीन दिखाकर कर दिया गया पट्टा, फर्जी स्थानों का टैग दिखाकर चल रहा बड़ा खेल, पीएम आवास योजना में बड़ा खेल, अपात्रों को गांव में बांटे गए प्रधानमंत्री आवास, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया जमकर प्रदर्शन, जिलाधिकारी, सीडीओ को ग्रामीणों ने दिया शिकायती पत्र, अमौली ब्लॉक के अमौली कस्बे का मामला.
➡फर्रुखाबाद- झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का अरोप, मृतक के पिता ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में दी तहरीर, पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लिया, क्लिनिक में पुलिस ने डाला ताला, कमालगंज के जराजी सुपर क्लीनिक रजीपुर का मामला.
➡रुड़की -पुलिस ने पांच हजार के इनामी को पकड़ा, भैंस चोरी की घटना को दिया था अंजाम, खानपुर थाने से है चोर पर 5 हजार का इनाम, चोर से पिकअप,बाइक,50 हजार नगदी बरामद, रुड़की के झबरेड़ा कोतवाली इलाके का मामला
➡पटना-बिहार सियासत से जुड़ी आज की बड़ी खबर , नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्री शपथ लेंगे, नीतीश के साथ 6 कैबिनेट मंत्री लेंगे शपथ, दो डिप्टी सीएम नीतीश के साथ लेंगे शपथ, आज सम्राट चौधरी,विजय सिन्हा शपथ लेंगे, श्रवण कुमार और प्रेम कुमार शपथ लेंगे, संतोष कुमार सुमन,सुमित सिंह लेंगे शपथ, नीतीश के साथ विजय चौधरी लेंगे शपथ.
➡देहरादून-भाजपा ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका , पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत बीजेपी में शामिल, अपने समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल , कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए शैलेन्द्र रावत.
➡देहरादून-मुख्यमंत्री धामी ने ‘मन की बात’ को सुना, पीएम के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना, जाखन में सीएम धामी ने मन की बात को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,अन्य लोग रहे मौजूद.
➡देहरादून, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का उत्तराखंड दौरा आज, थोड़ी देर में कार्यक्रम में पहुंचेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे , देहरादून में विराट कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे, देहरादून से चुनावी बिगुल फूंकेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे , प्रदेशभर के हज़ारों कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे.
[28/01, 6:59 pm] +91 99191 96696: *सकिपा की ग्राम चौपाल 29 जनवरी सोमवार को ग्राम जगन्नाथपुर में*
*कौशाम्बी।* समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे कल 29 जनवरी सोमवार को 1 बजे सिराथू ब्लॉक के ग्राम जगन्नाथपुर में आयोजित होगी, ऐसी जानकारी पार्टी नेता अजय सोनी ने दी है।
*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9919196696*
[28/01, 6:59 pm] +91 99191 96696: *कौशाम्बी बीएसए ने जिले में तैनात एबीएसए के कार्यक्षेत्र में किया परिवर्तन*
*कौशाम्बी।* बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने जनपद के ब्लॉक में तैनात एबीएसए के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है,बीएसए ने तत्काल प्रभाव से सभी एबीएसए को संबंधित क्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए है।
बीएसए ने मंझनपुर ब्लॉक पर तैनात एबीएसए जवाहर लाल यादव को सरसवा भेजा है,कौशाम्बी ब्लॉक में तैनात एबीएसए बृजेश सिंह को नेवादा के साथ साथ चायल का अतिरिक्त प्रभार दिया है, सरसवा में तैनात रहे एबीएसए प्रमोद कमार को मंझनपुर के साथ साथ मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
एबीएसए नीरज कुमार को नेवादा से कड़ा के साथ साथ सिराथू का अतिरिक्त प्रभार दिया है,मूरतगंज में तैनात रहे एबीएसए सुनील कुमार सिंह को कौशाम्बी भेजा है मुख्यालय में तैनात रही एबीएसए नरारीन फारुकी को मूरतगंज, प्रमोद कुमार को मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया है बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सभी एबीएसए को संबंधित क्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए है।
[28/01, 7:23 pm] +91 88401 88542: *मामूली विवाद के चलते दलित युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा*
*महगांव कौशाम्बी।* संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलाक मोहिउद्दीन पुर में खेत में पानी को लेकर कहा सुनी के चलते दलित युवक को दबंगों ने जाति सूचक भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए लात घूसा और बेल्ट से बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया।
जानकारी के के मुताबिक ग्राम मलाक मोहिद्दीनपुर की रहने वाली सीता देवी ने संदीपन घाट थाना प्रभारी को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति ऐसु जब खेत में पानी लगाने गया तो खेत के पानी के लगाने के विवाद के चलते कहा सुनी गांव के ही फूले यादव पुत्र सुरेमन यादव व छोटू पुत्र फूले ने सीता देवी के पति को जाति सूचक गाली गलौज देते हुए लात घूसा और बेल्ट से बुरी तरह से पीटा जिससे सीता देवी के ऐसु के शरीर व अन्य जगहों पर गम्भीर चोट आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई हैं और पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है।
[28/01, 8:20 pm] +91 99194 75893: *खड़ी डंपर में ऑटो टकराई, दो की मौत तीन घायल*
*कौशाम्बी* पूरामुफ़्ती कोतवाली के केंद्रीय विद्यालय के समीप रविवार भोर खड़ी डंपर में पीछे से ऑटो टकरा गई। हादसे में ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक पिपरी कोतवाली के कस्बा चायल निवासी अरशद पुत्र रईस ऑटो चालक है, रविवार भोर करीब चार बजे वह अपने भाई मो. अमन के साथ ऑटो में सवारी भर कर मुंडेरा मंडी सब्जी लेने जा रहा था। पूरमुफ़्ती कोतवाली के केंद्रीय विद्यालय के समीप घने कोहरे में सड़क किनारे खड़ी डंपर को देख अनियंत्रित हो गया। इसीबीच पीछे से आ रहा एक और ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे आगे वाला ऑटो डंपर से जा भिड़ा।हादसे में ऑटो सवार ड्राइवर का भाई मो. अमन (22) पुत्र रईस अहमद, छोटा लालापुर की मंजू देवी(40) पत्नी श्याम लाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि कस्बा चायल अजमतगंज निवासी श्रीराम, सीताराम, ऑटो चालक अरशद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे की जानकारी मिलती ही परिवार में कोहराम मच गया है रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुँच गए है
[28/01, 8:50 pm] +91 72898 23277: *कौशाम्बी,भरवारी का रेलवे क्रॉसिंग अभी भी बंद करने का निर्देश दिया गया है: धर्मराज मौर्य*,
यूपी के कौशांबी जिले के भरवारी रेलवे स्टेशन पर अभी 31 जनवरी से पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है, बीजेपी के मौलाना धर्मराज मौर्य ने टीचर सुजीत कुमार से बातचीत की, जिसके बाद यह बात कही गई, जिसके बाद भरवारी के लोगों ने राहत की सांस ली है ।।
हार्स दिल्ली मेन लाइन पर प्रस्तुति वाले भरवारी शहर की रेलवे क्राइसिंग पर आए दिन जाम से लेकर रेलवे विभाग लगातार सर्वे कर रहा है। सर्वे होने के बाद अंडर ग्राउंड पुल बनाने की रेलवे ने पहल की, लेकिन स्थानीय राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते आज तक इस पुल पर निर्माण नहीं हो पाया है।
अंडर पास पुल बनाएगा नहीं, इस उहापोह के बीच रेलवे के रेलवे स्टेशन ने 25 जनवरी को चौकाने वाला परीक्षण जारी किया था कि 31 जनवरी 2024 को दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर भरवारी रेलवे स्टेशन के रेलवे क्रॉसिंग को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। डीआरएम के निर्देश जारी होते ही भरवारी में मच गया सामान। स्थानीय लोंगों को जैसे ही पता चला तो उनके मालिक उड़ गए।
भरवारी के लोगों की इसी समस्या को लेकर रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हर्ष केसरवानी नी गोलू और भाजपा के शोशल मीडिया प्रभारी शिवम केसरवानी ने भाजपा के कट्टर धर्म राज मौर्य को मान्यता दी, भरवारी रेलवे के समर्थकों पर ब्रिज बनाने की मांग की- साथ में भरवारी रेलवे फ़ॉरेस्ट को हमेशा के लिए बंद न करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमाणन लेने के बाद इंटरव्यू में कौशांबी के शिक्षक सुजीत कुमार और रेलवे के बीच बातचीत की बात सामने आई।
भाजपा गुट के प्रचारक सुजीत कुमार ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रेलवे क्रॉमिंग को बंद नहीं किया।
भरवारी की समस्या लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रेलवे बोर्ड परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्याम सुंदर केसरवानी ने भी रेलवे के जीएम को वैकल्पिक बीमा व्यवस्था के लिए पत्र लिखकर रेलवे क्रानिंग बंद नहीं करने का आग्रह किया

More Stories
पूर्णिया बिहार22अप्रैल26* वर्दी में रील बनाने वाली महिला थानेदार पर गिरी गाज, SP स्वीटी सहरावत ने किया सस्पेंड*
पूर्णिया बिहार 22 अप्रैल 26* टोटो से 1.194 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार*
भागलपुर 22 अप्रैल 26*शरीर पर दर्जनों वार, पेट तक चीरा नवगछिया में दिल दहला देने वाली हत्या*