कौशाम्बी26जुलाई*होम्योपैथिक अस्पताल जाने वाली सड़क में गड्ढे*
*कौशाम्बी।* नगर पालिका परिषद मंझनपुर में कई करोड़ रुपए सड़क नाली में खर्च किए जाने के बाद तमाम सड़कों में अभी भी गड्ढे मौजूद है जिससे नगर पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यों में सवाल खड़े हो रहे हैं नगर पालिका मंझनपुर के दुर्गा मंदिर रोड से लिंक रोड पर होम्योपैथिक चिकित्सालय है इस सड़क पर सैकड़ों लोगों का परिवार रहता है सड़क में बीच में नाला का निर्माण किया गया है और नाला के ऊपर लगाया गया ढक्कन जगह जगह से टूटा है जिससे सड़क दुर्घटना को बढ़ावा दे रही है इस सड़क की नाली भी पूरी तरह से टूट गई है जिससे आए दिन सड़क पर निकलने वाले लोग दुर्घटनाग्रस्त होते हैं लेकिन करोड़ों की रकम विकास के नाम पर खर्च किए जाने के बाद भी नगर पालिका ने आम जनता के आवागमन की सड़कों पर मरम्मत नहीं कराई है जिससे नगर पालिका के कार्यों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
More Stories
कुशीनगर10 अक्टूबर 26*एसपी केशव कुमार का बड़ा प्रशासनिक प्रयोग: परीक्षा पास कर थानेदार बने दरोगा,
कौशाम्बी 10अक्टूबर 26*भवन्स मेहता महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर आमंत्रित व्याख्यान आयोजित
मुजफ्फरनगर 10 अक्टूबर 26 प्रकाश चौक पर पुतला दहन की कोशिश, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छीना पुतला,,,