कौशाम्बी25सितम्बर25*राजकीय हाई स्कूल राला में मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित*
*कोखराज कौशांबी* राजकीय हाई स्कूल राला में मिशन शक्ति 5.0 योजना के अंतर्गत रंगोली पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गयाl इस रंगोली पोस्टर निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया कोखराज थाना के सब इंस्पेक्टर विनय विक्रम सिंह ,महिला आरक्षी ज्योत्सना एवं डाली ने महिला हेल्पलाइन के विषय में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दिया योजना के तहत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जानकारी कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को दी गई है उप निरीक्षक विक्रम सिंह ने मिशन शक्ति 5.0 योजना पर विस्तृत प्रकाश डाला छात्राओं को साइबर अपराध से सुरक्षा, महिला सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं शासन की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई जागरूकता अभियान के मुख्य बिंदु मिशन शक्ति नारी सुरक्षा व सम्मान नारी स्वावलंबन महिला सहायता केंद्र एवं महिला हेल्पडेस्क की जानकारी दी गई बालिकाओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध), 181 (महिला हेल्पलाइन) आदि की जानकारी दी गई इस मौके पर डॉ प्रतिभा रानी शर्मा प्रिंसिपल शोभा सिंह अर्चना मौर्य वा अर्चना शिक्षिकाएं सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

More Stories
वाराणसी5मई26* 5-6 मई को VIP मूवमेंट अलर्ट: CM योगी के दौरे से शहर में ट्रैफिक लॉक, कई रूट डायवर्ट*
अयोध्या5मई26*डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला
कानपुर नगर5मई26*तीन मासूम लापता: परिवार की पुकार“बच्चों को सुरक्षित लौटाने में समाज आगे आए