कौशाम्बी25सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[25/09, 8:24 pm] +91 99562 82731: *मिशन शक्ति केंद्रों का एएसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण*
*कौशाम्बी* अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा गुरुवार को थाना कोखराज एवं थाना संदीपनघाट अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर संचालित समस्त गतिविधियों का गहनता से अवलोकन किया। इसमें विशेष रूप से महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी सेवाओं,महिला हेल्पलाइन-1090, आपातकालीन सेवा-112, महिला डेस्क, वन स्टॉप सेंटर से संबंधित जानकारी तथा इनकी कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई।केंद्र पर उपस्थित कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी, लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन, परामर्श (काउंसलिंग) कक्ष की कार्यवाही, पीड़ित महिला बालिका को उपलब्ध कराई जा रही परामर्श सेवाओं एवं सहायता का निरीक्षण किया गया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली,शिकायत निस्तारण की स्थिति, जागरूकता कार्यक्रमों के अभिलेख तथा आने-जाने वाले लाभार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं को भी बारीकी से परखा गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद संबंधित कर्मचारियों पुलिसकर्मियों से केंद्र की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें मिशन शक्ति अभियान की मंशा के अनुरूप सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं परिणामपरक ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र पर आने वाली प्रत्येक पीड़िता अथवा लाभार्थी को सम्मानजनक, सुरक्षित एवं त्वरित सहायता प्रदान करना प्राथमिकता होनी चाहिए।इस अवसर पर उन्होंने महिला सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण एवं बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुँचाने हेतु सभी कर्मचारियों को सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रेरणा दी
[25/09, 8:34 pm] +91 96486 24949: *नगर पंचायत की सड़क है की ताल तलैया*
*कौशांबी*। नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के विकास के लिए करोड़ों का बजट मिलने के बाद नगर पंचायत की सड़क ताल तलैया बन गई है जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत उठना पड़ता है और बरसात होने के बाद गड्ढे में पानी भर जाने से लोग गड्ढे में गिरकर चोटिल भी होते हैं लेकिन उसके बाद भी नगर पंचायत सड़क के गड्ढे को समतल नहीं करवा पा रहा है इससे ग्रामीणों में आक्रोश है पूरब पश्चिम शरीरा नगर पंचायत के रामदीन का पुरवा रोड पर हर समय पानी भरा रहता है सड़क ताल तलैया बन चुकी है जिससे बच्चों को स्कूल आने जाने में बहुत दिक्कत होती है गड्ढे के चलते अक्सर बाइक सवार गिरकर चोटिल होते हैं कई बार ईओ और अध्यक्ष सतारा सरोज से ग्रामीणों ने शिकायत की लेकिन सड़क के गड्ढों को समतल करने के नाम पर अभी तक कुछ नहीं हुआ जिससे जनता के हिमायती बनने वाले नगर पंचायत के अध्यक्ष और उनके पति का जनहित के कार्य में रुचि का अंदाजा लगाया जा सकता है
[25/09, 8:34 pm] +91 96486 24949: *ब्रिटिश हुकूमत के जुल्म अत्याचार की याद दिलाता सैनी कोतवाली के उप निरीक्षक नंदू यादव का आतंक*
*कोतवाली पुलिस से न्याय ना मिलने पर पुलिस अधीक्षक से शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत उसके बाद घायल को हवालात में कर दिया बंद*
*कौशांबी* ।सैनी कोतवाली का उप निरीक्षक नंदू यादव तो ब्रिटिश हुकूमत के तानाशाही आतंक अत्याचार जुल्म ज्यादती की याद दिलाने लगा है कड़ा थाना क्षेत्र के हब्बू नगर निवासी ममता देवी और उसके पति मुन्ना लाल को 23 सितंबर को सैनी कोतवाली के केसरिया गांव में फोन से बुलाने के बाद दोनों लोगों को बेरहमी से मारा पीटा गया मामले की शिकायत ममता देवी ने सैनी कोतवाली में की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई उसके बाद ममता देवी ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की और आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजी जैसे ही पुलिस अधिकारियों से शिकायत की जानकारी सैनी कोतवाली के उप निरीक्षक नंदू यादव को लगी तो मामले में आरोपियों को बचाने का ठेका लेने वाला नंदू यादव उप निरीक्षक ने घायल मुन्ना को कोतवाली पकड़ लाई शिकायती पत्र को वापस लेने का दबाव बनाने लगी पुलिस समझौता पत्र लिखवाने लगी जब मुन्नालाल और उसकी पत्नी ममता समझौता पत्र लिखने को तैयार नहीं हुए तो जबरदस्ती सादे कागज़ में पुलिस ने हस्ताक्षर करवा लिया और उसके बाद शिकायत करने वाली ममता के पति घायल मुन्ना लाल को हवालात में बंद कर दिया उप निरीक्षक का यह अत्याचार ब्रिटिश हुकूमत के जमाने के आतंक अत्याचार जुल्म ज्यादती की याद ताजा कराता है
ममता देवी द्वारा पुलिस अधिकारियों को भेजे शिकायती प्रार्थना पत्र के मुताबिक ममता देवी पुत्री जसकरण निवासी हब्बू नगर थाना कड़ा धाम की शादी 8 मई 2025 को सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया गांव निवासी चैतू सरोज के बेटे मुन्ना लाल सरोज के साथ हुई सास की डिमांड पर शादी में लगभग 6 लाख रुपए का दान दहेज सामान जेवरात नगद रुपए बर्तन कपड़ा बिस्तर फ्रिज अलमारी कूलर मोटर साइकिल आदि ससुराल वालों को दिया शादी के बाद से ही सास सीता देवी और देवर बबलू और राजेंद्र मायके से और दहेज लाने के लिए रोज परेशान करने लगे बार बार गाली गलौज मारपीट प्रताड़ित करने लगे ममता देवी का कहना है कि सास सीता देवी का गांव के लूटी यादव से संबंध है जिससे लूटी यादव रोज सास सीतादेवी के पास बंद कमरे में रहने आ जाता है लूटी यादव पर भी ममता देवी ने तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं ममता के साथ मारपीट के समय लूटी यादव भी सास और देवर का साथ देता है सास और देवर की मारपीट से ममता परेशान हो करके अपने मायके कड़ा कोतवाली क्षेत्र के हब्बुनगर गांव में अपने पिता के घर में अपने पति के साथ बीते एक सप्ताह से रहने लगी पूरा सामान जेवर कपड़ा बर्तन बिस्तर नगद रुपए कूलर फ्रिज अलमारी आदि ममता के ससुराल केसरिया गांव के घर में पड़ा है 23 सितंबर को ममता की सास देवर ने फोन करके केसरिया गांव बुलाया कि यहां का ताला खोल जाओ और अपना जेवर कपड़ा बर्तन बिस्तर कूलर फ्रिज अलमारी सब लेकर चले जाओ सास सीता देवी के बुलाने पर जब ममता अपने पति के साथ केसरिया गांव 23 सितंबर को पहुंची तो लूटी यादव सास सीता देवी देवर राजेंद्र व बबलू ने ममता और मुन्ना को अपने ही घर के अंदर कमरे में बंद करके गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा लात जूता घूंसा चाकू से मारने पीटने लगे हैं इन चारों लोगों ने मिलकर के ममता और मुन्ना को बेरहमी से पीटा है जिससे दोनों लोगों को गंभीर चोटें आई ममता का कहना है कि मेरे पेट में कुछ महीने का बच्चा है मेरे पेट में सास और लूटी यादव ने लात से मार दिया है जिससे पेट का बच्चा खराब हो गया कुल्हाड़ी लेकर के ममता और मुन्ना की हत्या देवर और लूटी यादव करने जा रहे थे भाग कर दंपत्ति ने जान बचाई हैं
ममता का कहना है कि सास के आतंक अत्याचार और लूटी यादव के संबंधों के चलते दोनों ने मिलकर के मेरे ससुर चैतू सरोज को कई बार मारपीट करके घर से भगा दिया है मेरा ससुर चैतू सरोज कई वर्षों से सीता देवी और लूटी यादव के आतंक से परेशान होकर के अपने घर को छोड़कर के अपने बहनोई के घर मोहनपुर में रहने लगे हैं कभी अपने बहनोई के मोहनपुर घर में रहते हैं कभी अन्य दूसरे रिश्तेदारों के घर में रहकर वह अपनी जान बचा रहे हैं शादी में 6 लाख रुपए दहेज में लेने के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग ना पूरी होने पर साथ मारपीट गाली गलौज करने वाली मायके से मिला संपूर्ण जेवर कपड़ा बर्तन बिस्तर नगद रुपए फ्रिज अलमारी कूलर आदि समान छीन कर घर से भाग देने वाली सास सीता देवी देवर राजेंद्र और बबलू और लूटी यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई है शिकायत करने के बाद घायल मुन्ना को उपनिरीक्षक ने हवालात में बंद कर दिया है जिससे उपनिरीक्षक के कारनामे पर सवाल खड़े हैं उप निरीक्षक नंदू यादव का कहना है कि उन्होंने यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र यादव के कहने पर किया है।
[25/09, 8:43 pm] +91 99191 96696: *पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई*
*कौशांबी।* पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा 25.09.2025 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान आमजन की शिकायतों समस्याओं को उन्होंने सुना एवं उनकी शिकायतों समस्याओं के त्वरित, विधिवत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जनसुनवाई में आए नागरिकों को यह आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं को समझा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिए।
[25/09, 8:43 pm] +91 99191 96696: *ईवीएम. व वीवी पैट वेयर हाउस का डीएम ने किया त्रैमासिक निरीक्षण*
*कौशांबी।* भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सी.सी.टी.वी. कक्ष का निरीक्षण एवं लॉगबुक का अवलोकन किया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

More Stories
झाँसी25 अप्रैल26*610 कुंवारे अधेड लोगो से लाखो की ठगी का खुलासा.
सुल्तानपुर25 अप्रैल26*युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत, पुलिस ने साथी को हिरासत में लिया*
लखनऊ25 अप्रैल26*शिक्षा विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट ने DIOS बाराबंकी को हटाने का दिया आदेश