कौशाम्बी25सितम्बर25*निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग निर्माण कार्य की प्रगति का डीएम ने किया निरीक्षण*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग के पैकेज-4 के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण कर जायजा लिया।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि जनपद के अंतर्गत राम वनगमन मार्ग की पूरी लंबाई में सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक साइनेज लगाया जाय एवं मार्ग को मोटरेबल दशा में रखा जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में समदा चौराहे से पुलिस लाइन तक एक लेन मार्ग अनिवार्य रूप से माह अक्टूबर में शुरू करा दिया जाय। उन्होंने वर्षा ऋतु के पश्चात मौसम अनुकूल होने पर कार्य की प्रगति को और बढ़ाने के भी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता नितिन कुमार व अमित कुमार सिंह एवं कार्यदाई संस्था जी.आर. इंफ्रा के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट