कौशाम्बी25मार्च*सीएम डिप्टी सीएम के शपथ ग्रहण को देखने सुनने को उमड़ी जनता*
*मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण देखने की व्यवस्था प्रशासनिक अधिकारियों ने की थी*
*कौशाम्बी* जिला मुख्यालय मंझनपुर ब्लॉक मुख्यालयों एवं नगर पंचायतों में श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री पद तथा श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री ब्रजेश पाठक द्वारा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण का सजीव प्रसारण जिले के विभिन्न स्थानों में किया गया भाजपा की उत्तर प्रदेश में दूसरी बार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने में शपथ ग्रहण का सजीव प्रसारण देखने को जनता उमड़ पड़ी जिसकी व्यवस्था प्रशासनिक अधिकारियों ने की थी
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अन्तर्राष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद तथा केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक द्वारा उप मुख्यमंत्री पद सहित अन्य मन्त्रीगणों की शपथ ग्रहण का सजीव प्रसारण जनपद मुख्यालय स्तर पर सम्राट उदयन सभागार सहित जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालयों, नगर पंचायतों में किया गया।
सम्राट उदयन सभागार में आयोजित सजीव प्रसारण कार्यक्रम मे जिलाधिकारी सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

More Stories
पूर्णिया26अगस्त26*पूर्णिया में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कानपुर नगर26अगस्त26*नगर निगम में टेंडरिंग का खेल! 85% डाउन पर टेंडर मैनेज कराने का आरोप, 6 केस दर्ज
लखनऊ26अगस्त2026*सीएम योगी आज करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ*