कौशाम्बी25नवम्बर23*दो पक्षों में चले जमकर लाठी–डंडा, ईट–पत्थर तीन घायल एक की हालत गंभीर*
*महगांव कौशांबी।* संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काजीपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर जमकर लाठी डंडे और ईट पत्थर चले है लड़ाई इतनी जोरदार हुई की दोनो पक्ष के लोग घायल हो गए और लहूलुहान हालत में संदीपन घाट थाना पहुंच कर दोनो पक्ष की ओर से तहरीर दी गयी है पुलिस ने दोनों पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक काजीपुर गांव की रहने वाली गीता देवी ने गांव के ही नत्थू लाल पर आरोप लगाते हुए संदीपन घाट थाना में शिकायती प्रार्थना देकर बताया कि नत्थू लाल और उसके बेटे गीता देवी के घर पर आकर गाली गलौज देने लगा विरोध करने पर गीता देवी और उसके पति के साथ मार पीट किया जिसमें गीता देवी और उसके पति राजेन्द्र प्रसाद का सर फट गया और उसके शरीर और अन्य जगह गंभीर चोट आई है। दुसरे पक्ष के नत्थू लाल ने भी पांच लोगों के खिलाफ़ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायती प्रार्थना देकर की वह अपने घर से जा रहा था तो राजेन्द्र प्रसाद और उसके परिवार के लोगो ने मिलकर पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की जिसमें नत्थू लाल का सर और माथे फट गया और दाहिने हाथ पर भी गंभीर चोट आई है। हालाकि पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले को गंभीरता लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।

More Stories
बांदा १ फ़रवरी २६*हिंदू सम्मेलन का आयोजन तुलसी शाखा शांति नगर बांदा की ओर से आयोजित किया गया।
बांदा १ फ़रवरी २६*संत शिरोमणि रविदास जी की 649 वीं जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
मथुरा/जोधपुर 1 फरवरी 26*जोधपुरजिला कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया*