कौशाम्बी25जून*खड़े ट्रक में टकराई ट्रक चालक खलासी लहूलुहान*
*इमामगंज कौशांबी* कोखराज थाना अंतर्गत हररायपुर चौकी के समीप इमामगंज चौराहे पर कानपुर की ओर जा रही ट्रक बीच में पड़े ब्रेकर पर जैसे ही रुकी पीछे से आ रही तेज रफ्तार दूसरी ट्रक ने आगे की ट्रक में टक्कर मार दिया जिससे ट्रक के चिथड़े उड़ गए। हादसे में ट्रक चालक और खलासी को गंभीर चोटे आई है लेकिन पुलिस घायलों का नाम पता नहीं बता सकी है बताया जाता है कि घायल ट्रक चालक और खलासी को इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेकर बनाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने भी रोक लगाई है लेकिन उसके बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने ब्रेकर बना दिया है इमामगंज चौराहे पर बने ब्रेकर में आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें जनधन की हानि होती है बीते कुछ समय पहले में 2 महिलाओं के हाथ भी टूट चुके हैं

More Stories
देहरादून20अगस्त26*2027 के चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज,
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान
उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*