कौशाम्बी25जनवरी24*अवैध खनन माफियाओं पर संदीपन घाट पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन डंफर और एक जेसीबी को किया सीज*
*महगांव कौशांबी।* संदीपन घाट थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी चायल द्वारा अवैध खनन में प्रयोग किए जा रहे परिवाहनो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही की जिसमे अवैध बालू/ मिट्टी का परिवहन करने वाले तीन डंफर और एक जेसीबी को सीज किया गया।
संदीपन घाट थाना द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि 25 जनवरी को मूरतगंज कस्बा के पास खनन कर रहे तीन डंफर और एक जेसीबी को अवैध बालू मिट्टी का परिवहन करते हुए पाया गया था जिसे संदीपन घाट थाना प्रभारी भुवनेश चौबे मय हमराह फोर्स द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सीज करके थाना परिसर में खड़ी कराई गई है। पुलिस की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

More Stories
पूर्णिया बिहार28जुलाई26* सरसी थाना की बड़ी कामयाबी*
सुल्तानपुर28जुलाई26*ओवरलोड ईंट लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर 1.44 लाख का जुर्माना।
कानपुर नगर28जुलाई26*मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक*