कौशाम्बी22अप्रैल24*पश्चिम शरीरा कस्बे में निकली भगवान श्रीराम जन्मोत्सव की भव्य शोभा यात्रा*
*शोभा यात्रा में हजारों महिला पुरुष बच्चे भक्त नाचते गाते प्रभु का जयकारा लगाते बढ़ रहे थे आगे*
*कौशाम्बी।* पश्चिम शरीरा कस्बे में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी में रामरथ यात्रा पूरे उमंग के साथ कस्बे में निकाली गई जो कि नगर के विभिन्न मुहल्लों से होते हुए मां झारखंडी देवी मंदिर में समाप्त हुई। यात्रा में नवयुवकों के साथ बुजुर्ग बच्चों वह महिलाओं ने भी अपनी बड़ी उपस्थिति दर्ज कराई।
सोमवार को पश्चिम शरीरा कस्बे में भारी उमंग के बीच हजारों भक्तों की मौजूदगी में भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में लोगों ने भगवान श्री राम के जयकारे लगाते हुए उनके जन्मोत्सव पर अपनी खुशियों का इजहार किया। पूरे कस्बे का भ्रमण किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में बुजुर्गों महिलाओं के साथ युवाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण, वेद प्रकाश सत्यार्थी, संगठन मंत्री वेद प्रकाश राय, देवेन्द्र तिवारी, आकाश सोनी, मलखान सिंह, श्रीकृष्ण पाण्डेय, योगेश त्रिपाठी, सौरभ मिश्रा, राजू पांडे, गणेश वर्मा, गब्बर सिंह, करन मौर्य, विपिन केसरवानी सहित हजारों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी2अगस्त26*महामाया राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान का आयोजन*
अयोध्या2अगस्त26*गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*