कौशाम्बी21मई26*अग्निकांड से पीड़ित गरीब के घर चेयरमैन बीरेन्द्र फौजी ने पहुंचाई राहत सामग्री*
*कौशाम्बी।* पश्चिम शरीरा नगर पंचायत वार्ड 13 संत गाडगे नगर में 20 मई को दोपहर विद्युत पोल की तार से निकली चिंगारी से सतेन्द्र लोधी के छप्पर नुमा घर में आग लग गई थी भीषण आग लगने से सतेन्द्र लोधी के घर पूरी तरह जल गया जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक रही जिससे परिवार का सारा सामान जल गया था। परिवार साइकिल रिपेयरिंग की दुकान रख कर गुजारा करता था। आग लगने से दुकान का सामान भी नष्ट हो गया। परिवार पूरी तरह तबाह हो गया था।घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी जिले से बाहर थे।लेकिन तुरंत संज्ञान लेते हुए अपनी टीम को राहत कार्य में जुटने का निर्देश दिया। उनके निर्देशानुसार प्रतिनिधि विजय तिवारी को भेजकर बिना विलंब किए पीड़ित परिवार तक 10000 नगद खाने पीने को सामग्री आटा तेल चावल मसाले, आदि राहत सामग्री पहुंचाई गई,जिससे इस कठिन समय में उन्हें कुछ सहारा मिल सका।इस सराहनीय सेवा कार्य में महेश लोधी,रामयश लोधी,आर्यवीर लोधी,मानसिंह लोधी,दिनेश पांडे रोहित पाल भास्कर विपिन केशरवानी मौके पर उपस्थित रहकर पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ सहयोग करते नजर आए।विपत्ति की इस घड़ी में वीरेंद्र फौजी का यह प्रयास न केवल प्रशंसनीय है,बल्कि समाज के प्रति उनकी सेवा भावना, मानवता और जिम्मेदारी का एक सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*