कौशाम्बी21फरवरी*सेवकूपुर प्राइमरी स्कूल व जूनियर हाई स्कूल में गंदगी का अंबार*
*कौशांबी* मंझनपुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेवकूपुर और आंगनवाड़ी केंद्र गंदगी से जूझ रहा है स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र परिसर मे गन्दगी का अंबार लगा है सफाई कर्मी सरकारी स्कूल की सफाई करने नहीं पहुंच रहा है जिससे पूरे स्कूल परिसर में गंदगी व्याप्त है शौचालय मूत्रालय भी गंदगी से बजबजा रहा है शिक्षकों का कहना है कि कई बार खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से सफाई कर्मी के कारनामे को बताते हुए स्कूल की सफाई कराए जाने की मांग की गई लेकिन उसके बाद भी सरकारी स्कूल में सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है
गौरतलब है कि एक तरफ केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई पर जोर दे रही है सरकार सफाई के नाम पर करोड़ों का बजट खर्च कर रही है जो बकवास साबित हो रहा है दूसरी तरफ सफाई कर्मी की मनमानी से प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय आंगनवाड़ी केंद्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है स्कूल के अध्यापकों और बच्चों के अभिभावकों ने जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सेवकूपुर सरकारी स्कूल में साफ सफाई व्यवस्था नियमित कराए जाने और सफाई कर्मी को दंडित किए जाने की मांग की है

More Stories
मथुरा24जून26*जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*
मथुरा 24 जून 26* जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*