कौशाम्बी21अगस्त24*रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल के छात्र का यूपीT20 के लिए हुआ चयन*
*रिजवी कॉलेज के छात्रों की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन तंत्र और जिले के लोगों ने उन्हें बधाई दी है*
*कौशांबी* रिजवी कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर परचम लगाते हुए विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है रिजवी कॉलेज के छात्रों की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन तंत्र और जिले के लोगों ने उन्हें बधाई दी है उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाली T 20 क्रिकेट लीग में कौशांबी के दीवर कोतारी निवासी विभव कुशवाहा का चयन काशी रुद्राक्ष टीम के लिए हुआ है। विवेक कुशवाहा लखनऊ में स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में काशी रुद्रास की तरफ से अपना जौहर दिखाएंगे।विभव कुशवाहा ने अपने पढाई करारी स्थित रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल से पूरी की और वही रहकर कोच शैलेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बारीकियां और महारत हासिल की। विभव कुशवाहा के पिता रमेश चंद्र कौशांबी जिला चिकित्सालय में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है उनका पूरा समर्थन विभव के साथ रहा और बेटे की इस सफलता से उनका मनोबल और बढ़ा।
विभव कुशवाहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार का सहयोग और अपने गुरु और मार्गदर्शक शैलेंद्र सिंह को दिया। वो अपना आदर्श अपने कोच शैलेन्द्र सिंह को मानते है।वही रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल करारी और रिजवी क्रिकेट अकादमी में विभव के चयन पर हर्ष और खुशी के साथ साथ नए खिलाड़ियों में जोश भर गया है कोच शैलेंद्र सिंह ने विभव के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इसी वर्ष मोहम्मद तालिब का चयन रिजवी क्रिकेट अकादमी से यू पी अंडर-19 के लिए हुआ था और कुछ महीनो बाद ही विभव का चयन यू पी T 20 के लिए हुआ, यह कौशांबी के खिलाड़ियों के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने बताया की विभव एक अच्छा आल राउंडर के साथ साथ बहुत अच्छा क्षेत्र रक्षक है।
रिजवी कॉलेज के प्रबंधक और कौशांबी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राशिद रिजवी ने विभव कुशवाहा की सफलता पर विभव कुशवाहा और उनके प्रशिक्षक शैलेंद्र सिंह को बधाई दी, खेल और खिलाड़ियो के विकास में उन्होंने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।विभव के चयन पर न सिर्फ़ कॉलेज और एकेडमी में ही बल्कि पूरे कौशांबी में हर्ष का माहौल है, उनके चयन पर कौशांबी ओलंपिक संघ अध्यक्ष डॉक्टर अरुण ने भी बधाई दी यह जानकारी रिजवी स्प्रिंगफील्ड के शारीरिक शिक्षक और क्रिकेट कोच शैलेन्द्र सिंह ने दी।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak