कौशाम्बी20नवम्बर*चयनित 03 स्टाफ नर्सों को सीडीओ ने दिया नियुक्ति पत्र*
*कौशाम्बी* प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 1354 स्टाफ नर्सों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र वितरित किया, इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में किया गया तथा उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी ने 1354 में से जनपद कौशांबी से चयनित 03 स्टाफ नर्सों- ज्योति मिश्रा निवासी- ग्राम अंबई बुजुर्ग, श्रीमती ममता सिंह निवासी- ग्राम खैरात अली चकनारा एवं राम प्रकाश सिंह निवासी – लौधना कुमहियावाँ को नियुक्ति पत्र दिया है इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुष्पेंद्र कुमार, ए0 सी0एम0ओ0 डॉ0 के0 डी0 सिंह व वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ0 यश अग्रवाल सहित अन्य संबंघित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
More Stories
रायगड 2अक्टूबर 26*सागरी सुरक्षेसाठी एकजुटीची नवी लाट: रायगड पोलीस
मथुरा 2 अक्टूबर 26* पुलिस लाइन में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
मथुरा 2 अक्टूबर 26* 06 लाख रूपये हड़पने की साजिश का षड़यन्त्र रचने वाले साजिशकर्ता को किया गया गिरफ्तार ।*