कौशाम्बी2अक्टूबर23*धर्मा देवी कालेज में बड़े धूमधाम से मनाई गयी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती*
*कौशाम्बी* राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रामकिरण त्रिपाठी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला
सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयीं।ततपश्चात विद्यालय में छात्र छात्राओं के मध्य निबन्ध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी रामशंकर सिंह आदित्य कुमार द्विवेदी अमित त्रिपाठी धनवन्तरि कुमार रमाकान्त शर्मा आदि शिक्षक एवं छात्र छात्रायें उपस्थित रहें।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*