कौशाम्बी17सितम्बर23*जिम्मेदार एसपी व डीएम के खिलाफ कार्रवाई तक न्याय पाने को संघर्ष करेंगे अधिवक्ता – नर नारायण मिश्र*
*जिला बार एसोसिएशन स्थल पर चौथे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन आमरण अनशन*
कौशाम्बी। हापुड़ में वकीलों के साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ जिले में अधिवक्ताओं के द्वारा शुरू किया गया आमरण अनशन आज चौथे दिन भी जारी रहा विरोध के दिन जैसे-जैसे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे अधिवक्ताओं का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है अधिवक्ताओं का कहना है कि जिम्मेदार जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक पर जब तक कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं के साथ जिले के अधिवक्ता भी संघर्षरत रहेंगे इस आमरण अनशन की अगुवाई कर रहे बार के पूर्व अध्यक्ष नर नारायण मिश्र ने कहा कि हापुड़ जिले के पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तक यह धरना अनवरत जारी रहेगा।
लाइब्रेरी हाल में आमरण अनशन पर बैठे बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरनारायण मिश्र ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग है कि हापुड़ की घटना में दोषी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया जाए। उनके तबादला करते हुए दूसरे जनपद में भेजा जाए। आंदोलन के दौरान प्रदेश के किसी भी जिले में वकीलों पर दर्ज मुकदमें वापस लिया जाए। चोटिल वकीलों का सरकारी खर्च पर उपचार हो और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को प्रदेश में लागू किया जाए। प्रदेश के हर जिले में वकीलों की समस्याओं को लेकर शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया जाए। जिससे वकीलों की समस्या पर त्वरित निदान मिल सके। अपनी मांगों को लेकर पूर्व अध्यक्ष समेत अध्यक्ष सिराथू शिवसेवक अग्रहरि, बार एसेासिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनुदेव त्रिपाठी, सिराथू के पूर्व अध्यक्ष बसंत सिंह, राम प्रकाश मिश्रा देवेंद्र सिंह, देवेश श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा, आनंद शुक्ला, राजेंद्र यादव,पारस मिश्रा,शशी त्रिपाठी, सुनील कुमार गुप्ता, प्रदीप रस्तोगी, उमाकांत सुकला, महामंत्री लक्ष्मीकांत तिवारी कौशलेश द्विवेदी आशुतोष द्विवेदी तुसार तिवारी महामंत्री तहसील सिराथू प्रदीप रस्तोगी, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ2मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली2मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे..*
अयोध्या2मई26*61 स्कूलों में शून्य नामांकन पर बड़ी कार्रवाई, BSA सख्त#*