कौशाम्बी17जून23*लापरवाही; उप स्वास्थ्य केंद्र पर लगा रहता है ताला, लोगों को नहीं मिल पा रहा है समय से ईलाज, जिम्मेदार बने धृतराष्ट्र
_*जिम्मेदारों के उदासीनता के चलते हेल्थ एवम वेलनेस का सपना रहा अधूरा*_
_कौशाम्बी ब्यूरो। गांव में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र ताे खोले गए हैं। लेकिन इन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को इलाज के लिए लोगों को निजी चिकित्सालय क्लीनिकों पर या जिला स्तर पर अस्पताल में जाना पड़ता है। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कहने को तो यहां 24 घंटे एएनएम और इलाज की सुविधा मिलना है, लेकिन ताला नहीं खुलने से ग्रामीणों को विकासखंड के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य संबंधी सामान्य परेशानियों का स्थानीय स्तर पर इलाज हो सके, इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले गए हैं। यहां एएनएम के अलावा चिकित्सकों की भी तैनाती है, लेकिन इन केंद्रों के खुलने व बंद होने का कोई समय निर्धारित नहीं है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र होने से यहां अधिकारियों की आवाजाही भी सामान्य तौर से कम होती है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्साधिकारी इसका फायदा उठाकर अपने हिसाब से स्वास्थ्य उपकेंद्र का संचालन करते हैं।_
_सिराथू ब्लाक क्षेत्र के बरीपुर शांखा में बने स्वास्थ उपकेंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी के चलते हमेशा ताला लगा रहता है। यहां तैनात एएनएम कभी समय से उपकेंद्र नहीं खोलता हैं। इससे गरीबों व गर्भवती महिलाओं को टीका व इलाज के लिए भटकना पड़ता है। उम्मीद लेकर महिलाएं उपकेंद्र पर आती हैं और निराश होकर वापस लौट जाती हैं।जब पत्रकारों की टीम द्वारा आसपास के ग्रामीणों से पूछा गया तो उन्होंने ने बताया की उपकेंद्र पर तैनात स्वास्थकर्मी कभी 10 बजे आते हैं, तो कभी 11 बजे। शनिवार को केंद्र पर ताला लटक रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि यहां जब भी उपकेंद्र पर आओ तो घंटों इंतजार करना पड़ता है। कभी-कभी तो पूरे दिन उपकेंद्र बंद रहता है। यहां CHO कृष्ण कुमार व ANM राम रति की तैनाती है। ग्रामीणों ने समय से उपकेंद्र खोलने की मांग प्रशासन से की है।_
*_कोट……_*
_स्वास्थ्य उपकेंद्र का समय से खुलना जरूरी है। लोगों को स्वस्थ रखने के लिए यहां तैनात कर्मचारियों को निष्ठा से दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। उपकेंद्र बंद रहने की शिकायत नहीं मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। औचक निरीक्षण भी होगा। लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।_
*_डॉ० औचित्य सिंह CHC अधीक्षक सिराथू_*
More Stories
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26 कवाल में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल,–इमरान हैदर रिजवी*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से दिखाई पड़ रहा बदलाव*