कौशाम्बी17अक्टूबर23*लेखपाल कक्ष के अंदर लगा गन्दगी का अंबार*
*कोखराज कौशाम्बी* सिराथू तहसील के राजस्व लेखपाल कक्ष के अंदर गन्दगी का अंबार लगा हुआ है तहसील में कई सफाई कर्मचारियों की तैनाती है लेकिन लेखपाल कक्ष के अंदर सफाई कर्मचारी सफाई नहीं कर रहे हैं जिससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं दूषित वातावरण में लेखपालों को काम करना पड़ रहा है लेकिन सफाई व्यवस्था की बदहाली की जिम्मेदारी लेने को कोई भी अधिकारी कर्मचारी तैयार नहीं है जब तहसील सिराथू परिसर में गंदगी का यह हाल है तो सरकार की सफाई अभियान का गांव ग्रामीण क्षेत्र में क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार स्वच्छ भारत अभियान और स्वच्छता अभियान संचालित करने के लिए लाखों करोड़ों का बजट खर्च कर रही है स्वच्छता अभियान में आए दिन अधिकारी फोटो खिंचवा कर स्वच्छता अभियान की सफलता की वाहवाही लूट रहे हैं लेकिन तहसील में लेखपाल कक्ष के अंदर फैली गंदगी अधिकारियों के पूरे व्यवस्था पर करारा तमाचा है लेखपाल कक्ष के अंदर व्याप्त गंदगी से लेखपाल भी परेशान है लेकिन वह किससे अपना दुख दर्द बयां करें।

More Stories
सुल्तानपुर30मई26*गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को 5000/-रुपये का अर्थदण्ड के साथ 7वर्ष 5 माह 17 दिन का कारावास दिया गया
अयोध्या30मई26*लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह आयोजित
सुल्तानपुर30मई26*अपराध एवम अपराधियों की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत 02 अभियुक्त गिरफ्तार