कौशाम्बी16मार्च24*लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद लागू हुआ आदर्श आचार संहिता*
*कौशांबी।** प्रदेश में चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस के तत्काल बाद कौशांबी में प्रशानिक अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। जगह – जगह चुनाव प्रचार – प्रसार के लिए लगाई गई होर्डिंग लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही होर्डिंग उतरना शुरू हो गई है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने में जुट गए हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जगह – जगह पर चुनाव प्रचार प्रसार के लिए लगाई गई सामग्री प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में उतरवाया जा रहा है। नगर पालिका भरवारी एवं जिले के अन्य नगर पंचायतों व तमाम स्थानों पर लगी नेताओं को होर्डिंग उतरवाकर गाडियो में लदवाना शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी चायल एवं चायल चौकी पुलिस संयुक्तरूप से नगर पंचायत चायल क्षेत्र में शांति व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भ्रमण किया और जगह – जगह पर होर्डिंग, बोर्ड एवं चुनाव प्रचार – प्रसार सामग्री को नीचे उतरवाया गया।
*राजकुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश पूरामुफ्ती 9621639625*
More Stories
कौशाम्बी 22 सितंबर 26**मेडिकल कैंप में 110 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण,शिक्षा सामग्री पाकर खिले चेहरे*
कौशाम्बी 22 सितंबर 26**चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान मे शारीरिक संरचना अवधारणा आधारित शरीर चित्रांकन प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन*
कौशाम्बी 22 सितंबर 26*जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*