कौशाम्बी15फरवरी2023*पानी के खंती में मिली मूकबधिर की लाश*
*कई दिनों पूर्व सोशल मीडिया में गुमशुदा का वायरल किया गया था पोस्टर*
*कौशांबी* पिपरी कोतवाली के चायल कस्बा के एक मूकबधिर व्यक्ति की बुधवार की सुबह पानी के खंती में लाश मिली है उसकी डूबने से मौत हो गई है या फिर उसके साथ कोई अनहोनी घटना हुई है मामले की सूचना लगते ही परिजनों समेत आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं मामले की सूचना पुलिस को दी गई है घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मूकबधिर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
घटनाक्रम के मुताबिक पिपरी कोतवाली क्षेत्र के चायल कस्बा निवासी यूनुस पुत्र स्व रसूख अहमद का दिमागी संतुलन ठीक ना होने कारण इधर-उधर भटकता रहता था घर से अक्सर गायब रहने के चलते घर वालों ने यूनुस का गुमशुदा का पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था बुधवार की सुबह लालापुर स्थित एक खंती नुमा तालाब में यूनुस का शव मिला है शव मिलने की जानकारी परिजनों को लगी मामले की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए मामले की सूचना पुलिस को दी गई यूनुस की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया यूनुस की मौत कैसे हुई है यह पुलिसिया जांच का विषय है।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*