कौशाम्बी15जनवरी24*सकिपा के तत्वावधान मे खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन, लोगों ने छक कर खाई खिचड़ी*
*मकर संक्रांति लोगों में नई सकारात्मक ऊर्जा के संचार का पर्व…अजय सोनी*
*कौशाम्बी* समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सोमवार 15 जनवरी मकर संक्रांति पर्व पर उदहिन बुजुर्ग चौराहा ब्लॉक सिराथू में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने छककर खिचड़ी का लुत्फ उठाया।
सोमवार 15 जनवरी को समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे उदहिन बुजुर्ग ब्लॉक सिराथू में खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ता सुबह से ही खिचड़ी भोज के लिए एकजुट हुए। दोपहर करीब 12 बजे से लगातार दोपहर 3 बजे तक खिचड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर उदहिन बुजुर्ग चौराहा एवं आसपास के कई गांवों लोगों ने खिचड़ी भोज का लुत्फ उठाया और छककर खिचड़ी खाई। साथ ही दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहनों से गुजरने वाले यात्रियों को भी वाहन रोककर खिचड़ी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पार्टी मुखिया अजय सोनी ने लोगों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि मकर संक्रांति का पर्व लोगों में नई स्कारात्मक ऊर्जा का संचार करने का पर्व है। मकर संक्रांति पर्व लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार करता है। इस अवसर पर घनश्याम केसरवानी, शिवम सोनी, अरविंद मौर्य, मंगल मौर्य, पुत्तन मौर्य, अशोक केसरवानी, सुजीत केसरवानी, गौतम गुप्ता, आदित्य तिवारी, धुन्ना विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*

More Stories
लखनऊ28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुल्तानपुर28जुलाई26*अमहट मंडी की समस्याओं का “अंबार”, व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार – “जल्दी आंख खोलो”*
फतेहपुर28जुलाई26*फतेहपुर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।