कौशाम्बी15जनवरी24*शनिदेव की मूर्ति अज्ञात अराजकतत्वों ने की गायब*
*सुबह ग्रामीणों ने देखा तो मचा हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी*,
*कौशाम्बी* जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र में गांव के बाहर पेड़ के नीचे स्थापित शनिदेव की मूर्ति अज्ञात अराजकतत्वों ने गायब कर दी,सुबह ग्रामीणों ने शनिदेव के मूर्ति को गायब देखा तो हड़कंप मच गया,मूर्ति गायब होने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर के वार्ड नंबर 09 में एक पेड़ के नीचे शनिदेव की मूर्ति को गांव के ही विष्णु साहू ने स्थापित कराई थी,ग्रामीण प्रत्येक शनिवार को मूर्ति की पूजा आदि करते थे,इस शनिवार को भी लोगो ने पूजा की थी।
लेकिन रविवार की रात में किसी अज्ञात अराजकतत्वों ने शनिदेव की मूर्ति को गायब कर दिया,सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने मूर्ति गायब देखा तो हड़कंप मच गया,मूर्ति गायब होने की सूचना ग्रामीणों को मिली तो भीड़ जमा हो गई,ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी,पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
More Stories
बांदा23सितंबर26* महाराजा श्री गणेशाय नवयुवक समाज ने किया विशाल कन्या भोज और भंडारे का आयोजन*
सहारनपुर 23 सितंबर 26*सहारनपुर से एक बड़ी राहत भरी खबर है
नई दिल्ली २३ सितंबर २६*बंगाल की खाड़ी के गहन अवदाब से यूपी में ऑरेंज अलर्ट, 25-26 सितंबर को पूर्वी प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी